अलवर

अलवर में चंबल के पानी से 882 गांवों की बुझेगी प्यास…  5372 करोड़ रुपए के टेंडर हुए 

पार्वती- कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (पीकेसी-ईआरसीपी) के जरिए अलवर के शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों की प्यास बुझाने की तैयारी तेज हो गई है। परियोजना के तहत अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतलि-बहरोड़ के गांवों को दो जगहों से पानी मिलेगा।

2 min read
May 02, 2025
demo pic

पार्वती- कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (पीकेसी-ईआरसीपी) के जरिए अलवर के शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों की प्यास बुझाने की तैयारी तेज हो गई है। परियोजना के तहत अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतलि-बहरोड़ के गांवों को दो जगहों से पानी मिलेगा। पुराने अलवर जिले के 16 में से 7 ब्लॉकों में पानी भरतपुर से 200 किलोमीटर का सफर तय करके पहुंचेगा।

पांच हजार से अधिक के टेंडर

भरतपुर से आने वाले पानी के लिए 5,372 करोड़ रुपए के टेंडर हो चुके हैं। 2 व 3 जून को निविदा प्राप्त होगी। जांच होने के बाद इसका कार्य अक्टूबर महीने में शुरू होने की संभावना है। इस काम पूरा करने के लिए विभाग ने 3 साल का समय दिया है। वहीं, खुर्रा-चैनपुरा (करौली) से पानी दूरी तय करके नहर के जरिए 9 ब्लॉकों में मिलेगा।

इसके लिए 12 फरवरी को टेंडर होने थे, लेकिन तकनीकी समस्या आने की वजह से अब ये 3,446 करोड़ रुपए के टेंडर 16 मई को होंगे। इसका काम नवंबर तक शुरू होने की उमीद है। इसका पानी 150 किलोमीटर दूरी तय करके यहां पर पहुंचेगा। यह काम पूरा चार साल में होगा।

नहर और टनल के जरिए पहुंचेगा पानी

परियोजना का पानी कई रास्तों से होकर आएगा। इसमें सबसे ज्यादा समस्या पहाड़ी इलाकों में हैं। जहां पर नहर के जरिए पानी लाना आसान नहीं है, इसके लिए विभाग टनल के जरिए पानी लाएगा। बताया जा रहा है कि जहां-जहां पहाडी नहर के लिए अवरोध बन रही हैं। वहां पर टनल के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। नहर का निर्माण होने के बाद इसमें पानी छोड़कर जांचा जाएगा।

7 ब्लॉकों के गांव होंगे लाभान्वित

भरतपुर के जरिए चंबल के पानी से अलवर के सात ब्लॉक बहरोड़, किशनगढ़बास, कोटकासिम, मुंडावर, नीमराणा, रामगढ़, तिजारा के 882 शहरी और ग्रामीण इलाकें के गांव लाभांवित होंगे। चंबल नहर के जरिए केवल पीने का पानी आएगा। चैनपुरा से नहर के पानी का उपयोग पीने और खेती के लिए हो सकेगा। गांवों में टंकियों के निर्माण सहित विभाग कई तैयारियों में जुटा हुआ है।

फैक्ट फाइल

अलवर से खुर्रा- चैनपुरा (करौली) की दूरी 150 किलोमीटर
धमरेड़ बांध से नटनी के बारां तक 45 से 50 किलोमीटर
नटनी के बारां से जयसमंद बांध 12 किलोमीटर
नटनी के बारां से लेकर रूपारेल सहित घाट बांध 40 किलोमीटर
चंबल परियोजना(भरतपुर) की दूरी 200
चंबल परियोजना के जरिए अलवर के गांवों का फायदा 882

अलवर को चंबल परियोजना के जरिए 9 ब्लॉकों के 882 गांवों को लाभ मिलेगा। इसके टेंडर हो गए हैं। अक्टूबर तक इसका काम शुरू हो जाएगा। - हरीकिशन अग्रवाल, एसई पीएचडी परियोजनव वृत, भरतपुर

Published on:
02 May 2025 11:50 am
Also Read
View All

अगली खबर