3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस ऐप की मदद से खुला गैंगस्टर हरिया का भेद, इस तरह निभाई अहम भूमिका

नीमराणा ज्वेलर लूट मामले में आरोपितों को पकडऩे में इस ऐप ने पुलिस की काफी मदद की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajeev Goyal

•

Updated: 11 Feb 2018, 12:51 PM IST

This app played a vital role to open secret of gangster hariya

अलवर. नीमराणा ज्वेलर लूट मामले में अभेद एेप के माध्यम से गैंगेस्टर हरिया गुर्जर का भेद खुला। पुलिस ने जब ज्वेलर लूट मामले के सीसीटीवी फुटेज एेप में डाले तो चंद मिनटों में ही उसमें हरिया की तस्वीर आ गई। बहरोड़ थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि हरिया ने एक नवम्बर को भिवाड़ी में भी एक ज्वेलर से लूट की थी। तब पुलिस ने हरिया का डाटा एेप में फीड किया था। इसके बाद हरिया व उसके गैंग ने नीमराणा में एक ज्वेलर को गोली मार लूटपाट की। इस दौरान हरिया व उसके साथियों ने मुंह पर साफी लपेट रखी थी। पुलिस ने मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज को जब अभेद एप में फीड किया तो हरिया की कद-काठी, चाल आदि से उसका हुलिया तुरन्त ही एेप में आ गया। इससे पुलिस को पता चल गया कि यह वारदात भी हरिया व उसके गैंग ने की है। इसके बाद पुलिस ने हरिया गैंग की तलाश शुरू की और हरिया के एक खास गुर्गे अरुण गुर्जर को मार गिराया।

खूंखार अपराधी है हरिया

पुलिस के अनुसार हरिया खूंखार अपराधी है। उसने जितनी भी हत्याएं की हैं, उनमें सामने वाले के शरीर में एक-दो नहीं बल्कि बीस-पच्चीस गोलियां उतारी है। दुश्मन के मरने पर ही वह गोलियां दागता रहता है। उसके दोस्त बदमाश ज्ञानी की एक अन्य बदमाश अन्नी गुर्जर से दुश्मनी थी। हरिया ने एक दूधिया को केवल इसलिए गोलियों से भून डाला, क्यों की वह अन्नी के साथ रहता था।

ज्यादातर नोएडा-फरीदाबाद रहा टारगेट पर

हरिया गैंग का आतंक वैसे तो हरियाणा, यूपी सहित तीन राज्यों में है, लेकिन गैंग ने ज्यादातर अपराध नोएडा व फरीदाबाद क्षेत्र में किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड पर गौर करें तो हरिया गैंग ने फरीदाबाद में हत्या, लूट, हत्या की कोशिश, रंगदारी की 7 वारदातों को अंजाम दिया। नोएडा व गौतम बुद्ध नगर में गैंग ने 17 वारदातें की। इसके अलावा गैंग ने यूपी के बुलन्दशहर में लगभग एक दर्जन वारदातों को अंजाम दिया।