15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने…. देखें फोटो गैलेरी ….

सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने.... देखें फोटो गैलेरी .... खैरथल. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को खैरथल के भगत ङ्क्षसह चौक पर वीर शहीद भगत ङ्क्षसह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा किशनगढ़ रोड स्थित भगत ङ्क्षसह तिराहे से आरम्भ हुई जो हेमूकालानी चौक, सब्जी मंडी, रेलवे फाटक, मैन बाजार, तिरंगा बाजार से होती हुई ङ्क्षसधी बाजार के मुहाने पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य द्वार पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ’’तीन रंगों का यह तिरंगा देश की शान है,यह हर भारतीय के दिल का स्वाभिमान है। यही गंगा है,यही हिमालय है, यही ङ्क्षहद की जान है और यही तीन रंगों में रंगा हुआ अपना ङ्क्षहदुस्तान है।’’ केंद्रीय वन मंत्री ने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता,विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर भारत को 2047 तक विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने शहरों को स्वच्छ रखें, खेतों में युवाओं को प्रोत्साहित करें, और विद्यार्थियों में विज्ञान की भावना विकसित करें तो हम आने वाली सदी में भारत की सामथ्र्य को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक मंच पर आतंकवाद के विरुद्ध लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का भी उल्लेख किया। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों,सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

May 27, 2025

कृष सिटी फेस टू में भाजपा कार्यकर्ताओं व सोसाइटी के लोगों ने ने तिरंगा रैली निकाली।

रैली को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव।

तिरंगा रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता

सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने.... देखें फोटो गैलेरी .... 
खैरथल. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को खैरथल के भगत ङ्क्षसह चौक पर वीर शहीद भगत ङ्क्षसह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा किशनगढ़ रोड स्थित भगत ङ्क्षसह तिराहे से आरम्भ हुई जो हेमूकालानी चौक, सब्जी मंडी, रेलवे फाटक, मैन बाजार, तिरंगा बाजार से होती हुई ङ्क्षसधी बाजार के मुहाने पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य द्वार पर सम्पन्न हुई। 
 इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ’’तीन रंगों का यह तिरंगा देश की शान है,यह हर भारतीय के दिल का स्वाभिमान है। यही गंगा है,यही हिमालय है, यही ङ्क्षहद की जान है और यही तीन रंगों में रंगा हुआ अपना ङ्क्षहदुस्तान है।’’ केंद्रीय वन मंत्री ने देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता,विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर भारत को 2047 तक विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने शहरों को स्वच्छ रखें, खेतों में युवाओं को प्रोत्साहित करें, और विद्यार्थियों में विज्ञान की भावना विकसित करें तो हम आने वाली सदी में भारत की सामथ्र्य को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक मंच पर आतंकवाद के विरुद्ध लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का भी उल्लेख किया।  इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों,सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
यात्रा का सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर किया सम्मान : इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर ङ्क्षसह छिल्लर, पूर्व मंत्री हेमङ्क्षसह भंडाना, भाजपा जिला अध्यक्ष महाङ्क्षसह चौधरी, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद सभापति हरीश रोघा, इंद्र यादव, अंजली यादव, अशोक डाटा सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति, विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रैली का मुख्य आकर्षण सौ मीटर लम्बा तिरंगा रहा।  रैली के दौरान भारी पुलिस का जाप्ता लगाया गया वहीं रास्ते भर में सिख समाज,व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने ठंडे पानी की व्यवस्था की हुई थी।  वहीं अनेकों नागरिकों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। 
तिरंगा यात्रा निकाली: टपूकड़ा. भारतीय सेना के ऑपरेशन ङ्क्षसदूर की सफलता के बाद वीर सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए सोमवार को कृष सिटी फेस टू में भाजपा कार्यकर्ताओं व सोसाइटी के लोगों ने ने तिरंगा रैली निकाली।  समिति के मंदिर पावन धाम से भाजपा अलवर उत्तर जिला पूर्व अध्यक्ष उम्मेद भाया व रामकिशन मेघवाल ने झंडी दिखा तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में मंडल अध्यक्ष विजय यादव, अनूप यादव, सत्यवीर चौधरी,ओमबीर, एमपीएस नेहा गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू गर्ग, पार्षद अमीलाल, तेजराम गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता व समिति निवासी उपस्थित रहे।

खैरथल. रैली में केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह यादव व अन्य भाजपा नेता।

खैरथल. तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।