4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु के व्यापारियों को भिवाड़ी में बंधक बना 23.49 लाख रुपए लूटे

इसके बाद फोन को फॉरमेट कर डेटा हटा दिया। पीडि़त व्यापारी तब जान बचाकर अपने भाग गए थे। अब दोबारा आकर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

May 05, 2024


भिवाड़ी. मेवात के शातिर ठगों ने ऑनलाइन साइट के माध्यम से आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के दो व्यापारियों को ढैंचा (ग्रीन यूरिया) का बीज बेचने झांसा दिया। फिर भिवाड़ी के बनबन गांव लाकर व्यापारियों को बंधक बना उनके खातों से 23.49 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद फोन को फॉरमेट कर डेटा हटा दिया। पीडि़त व्यापारी तब जान बचाकर अपने भाग गए थे। अब दोबारा आकर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एस वेहावेनधन निवासी तिरुवल्लुर-तमिलनाडु और गोला रवि निवासी सांई-आंधप्रदेश ने थाना फेज तृतीय में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन साइट पर ढैंचा का बीज खोजा। उन्हें इसके लिए आदि नारायण सीड भिवाड़ी के पास का पता मिला। फोन पर बातचीत करने के बाद उन्होंने तय किया कि मौके पर जाकर बीज देखेंगे। इसके लिए वे 30 अप्रेल को सुबह 9.30 बजे दिल्ली हवाई अड्डा आए। दोनों व्यापारी अलग राज्यों से एक साथ दिल्ली पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने मेट्रो और बाद में टैक्सी से भिवाड़ी आने की योजना बनाई। इसी दौरान ठगों ने उनसे संपर्क किया और खुद की कार भेज दी। जिसमें बैठकर दोनों व्यापारी जयपुर-दिल्ली एनएच स्थित एक होटल तक आ गए। यहां से दूसरी कार आई, जिसमें बिठाकर व्यापारियों को पहले करीब आठ किमी तक इधर उधर घुमाया गया। इसके बाद उन्हें बनबन गांव ले गए।
टटलूबाजी से साइबर फ्रॉड तक पहुंचे ठग : मेवात के ठग कुछ साल पहले तक लोगों को मोबाइल पर झांसा देकर नकली सोने से ठगी करते थे। जिसे मेवात की भाषा में टटलू काटना कहते हैं, लेकिन समय के साथ-साथ मेवात के ठग भी हाइटेक हो गए हैं। अब वे ऑनलाइन वेबसाइट््स के माध्यम से लोगों को वाहन, स्क्रैप और खाद-बीज, मसाले आदि बेचने का झांसा देते हैं और फिर उन्हें बुलाकर बंधक बना लेते हैं और उनके साथ लूटपाट करते हैं। इसके अलावा ये शातिर ठग लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड भी खूब कर रहे हैं।

बंधक बना मारपीट, हथियार दिखा फोन छीने
शातिर ठगों ने बनबन गांव के एक खाली मकान में व्यापारियों को लेकर जबरदस्ती बैठा लिया। वहां व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की। इसके बाद हथियार दिखाकर उनके मोबाइल छीन लिए। वहां पर करीब पांच छह बदमाश थे। व्यापारियों को दोपहर में दो से शाम सात बजे तक बंधक बनाकर रखा गया। मारपीट और धमका कर मोबाइल और बैंक खाते के पासवर्ड पूछ लिए। खातों से ऑनलाइन 23.49 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर ली। इसके बाद फोन को फॉरमेट कर दिया।
5 घंटे तक बंधक बनाया
ठगों ने दोनों व्यापारियों को करीब पांच घंटे बंधक बनाए रखा। व्यापारी उनके आगे छोडऩे के लिए गिड़गिड़ाते रहे। शाम को करीब सात बजे ठगों ने व्यापारियों को कार में बैठाया और मानेसर के पास छोड़ दिया। इसके बाद व्यापारी टैक्सी लेकर हवाई अड्डे पहुंचे। वहां पहुंचकर मोबाइल देखा तो उसमें से सारा डेटा गायब था। खाते को देखा तो पता चला कि 23.49 लाख रुपए निकल चुके हैं। दोनों व्यापारियों के खाते से ठगों ने 13 खातों में राशि ट्रांसफर की थी।
&इस मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम सभी तथ्यों को देखते हुए बदमाशों को पकडऩे के लिए जुटी हुई हैं।
मुकेश चौधरी, डीएसपी, भिवाड़ी।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग