
पत्नी के साथ यात्रा करके गोयल ने जानी जनशताब्दी के यात्रियों की तकलीफ
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महावीरजी जाते समय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यात्रा के दौरान जनशताब्दी ट्रेन में यात्रियों से फीडबैक लिया। इस दौरान एक यात्री ने कहा कि सर आप यात्रा कर रहे हैं इसलिए ट्रेन में सफाई है वरना कुछ नहीं होता है, कोच में बदबू आती है। इस पर रेलमंत्री ने कहा कि वह सब जानते हैं इसलिए जांच कर रहे हैं। रेलमंत्री ने अन्य यात्रियों से भी रेल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
इससे पहले मथुरा रेलवे स्टेशन पर कोच से वह नीचे उतरे और यात्रियों से मिले। ट्रेन के भरतपुर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रेन ठहराव को लेकर ज्ञापन भी सौंपे। हालांकि, वह भरतपुर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर नहीं आए। रेलमंंत्री के चलते स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी सतर्क दिखे। रेल मंत्री के साथ उनकेे साथ उनकी धर्मपत्नी भी थी। ट्रेन के भरतपुर पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा, सीआरएस चंद्रशेखर शर्मा समेत अन्य ने कोच में मुलाकात की और जानकारी दी। इस मौके पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अरविंदपाल सिंह ने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
Published on:
02 Dec 2019 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
