अलवर

Dussehra 2023: इस दशहरा मैदान में जलेगा खास रावण, हिलाएगा हाथ, घूमेंगे ढाल और छत्र

Dussehra 2023: दशहरा आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, शहर में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर में इस बार दशहरा मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले बनाए जा रहे हैं। इस बार का रावण का पुतला पिछले सालों के मुकाबले अधिक आकर्षक होगा। रावण के हाथ में बैटरी लगाई जाएगी।

less than 1 minute read
Oct 14, 2023

अलवर. Dussehra 2023: दशहरा आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, शहर में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर में इस बार दशहरा मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले बनाए जा रहे हैं। इस बार का रावण का पुतला पिछले सालों के मुकाबले अधिक आकर्षक होगा। रावण के हाथ में बैटरी लगाई जाएगी। जिससे रावण का हाथ चलता हुआ दिखाई देगा। इसके साथ ही रावण के सिर पर लगा छत्र और हाथ में लगी ढाल भी घूमती दिखाई देगी। पिछले सालों में रावण की लंबाई अधिक थी लेकिन इस बार रावण की मोटाई बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : दक्षिणी भारत और उत्तरी भारत की शैली में बना है ये शिव मंदिर, सिर्फ जलाभिषेक करने से पूरी होती है मन्नत

पुतलों के लिए गोवर्धन से लाए गए बांस
पुतला निर्माण का कार्य तिलक राज डिंपल के निर्देशन में चल रहा है। जिसमें डीग व मेरठ से आए करीब एक दर्जन कारीगर पुतले बना रहे हैं। पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से दशहरा पर्व दशहरा मैदान जेल चौराहे पर मनाया जाएगा। इस बार 75 फीट का रावण 50 फुट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतले बनाने वाले ठेकेदार महेश चंद गुड्डू ने बताया कि रावण का पुतला बनाने के लिए गोवर्धन के बांसों का ही प्रयोग किया जा रहा है।

Published on:
14 Oct 2023 12:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर