23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी, कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन गिरफ्तार, जानिए कैसे देता था वारदात को अंजाम

Vikram Gurjar Laden Arrested By Behror Police : विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को पुलिस को बहरोड़ पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

3 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jan 28, 2020

Vikram Gurjar Laden Arrested By Behror Police

राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी, कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन गिरफ्तार, जानिए कैसे देता था वारदात को अंजाम

अलवर. Vikram Gurjar Laden Arrested : राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा के सीमावर्ती इलाके में अपनी गैंग के जरिए दहशत फैलाने वाले हार्डकोर इनामी बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है। विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को पुलिस ने तेलांगाना के हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लादेन से एक विदेशी पिस्टल, दो देशी कट्टे, पिस्टल के पांच जिंदा कारतूस और कट्टे के दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विक्रम गुर्जर बहरोड़ से बसपा प्रत्याशी जसराम पटेल की हत्या व गोकुलपुर डेयरी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर आगजनी कराने का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताया कि बहरोड़ में जसराम पटेल की हत्या व गोकुलपुर में फायरिंग के बाद इलाके में भय का माहौल था, इसे लेकर जयपुर रेंज आईजी एस. सेंगाथिर ने जिले की विशेष टीम का गठन किया। टीम को काफी तफ्तीश के बाद सूत्रों से सूचना मिली कि लादेन हैदराबाद में रह रहा है। टीम ने हैदराबाद में रैकी कर लादेन पर नजर रखी और इसे गिरफ्तार किया गया।

25 हजार के इनामी लादेन पर 22 मामले

बहरोड़ के पहाड़ी गांव निवासी विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पुत्र हंसराज गुर्जर पर बहरोड़, भिवाड़ी, अलवर, जयपुर समेत कई थानों में 22 मामले दर्ज हैं। लादेन के ऊपर हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, चौथ वसूली, अपहरण, पुलिस के साथ मारपीट व आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। लादेन पर राजस्थान पुलिस की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

इस तरह देता था वारदात को अंजाम

विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन बहरोड़ के आस-पास के पैसे वाले लोगों को व्हाट्स एप के जरिए फोन कर उनसे फिरौती मांगता था। एक व्यक्ति को धमकी देने के बाद वो फोन और नम्बर बदल देता था। लादेन अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रेन व निजी साधनों से आंन्ध्रप्रदेश, तेलांगाना, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों में फरारी काटता था। लादेन मोबाइल का बेहद कम उपयोग करता था, मोबाइल से वो केवल अपने परिचितों से फोन पर बात करता था और इसके बाद मोबाइल व सिम बदल देता था।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाता

पुलिस ने बताया कि विक्रम गुर्जर सोशल मीडिया पर हथियारों के फोटो डालकर खुद को हीरो साबित करता था। जिससे प्रभावित होकर नए युवा उसे फेसबुक फ्रेंड बनाकर उसके सम्पर्क में आते थे। लादेन युवाओं से हफ्ता वसूली, फायरिंग कराने के साथ व्यापारियों को डराने का काम भी कराता था। लादेन एक बार किसी युवा को इस्तेमाल कर लेता, फिर उससे दोबारा काम नहीं करावाता था। लादेन खुद कभी सामने नहीं आता था, वो नए युवाओं से वारदात कराता था ताकि वह अपराधिक प्रकरणों में फंस जाएं और हमेशा उसके साथ जुडकऱ कहे अनुसार काम करें।

इस तरह किया गिरफ्तार

विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को पकडऩे के लिए भिवाड़ी एसपी अमनदीप सिंह कपूर के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। टीमों की ओर से बहरोड़, पहाड़ी, मोहम्मदपुर, जैनपुरबास, बानसूर, भिवाड़ी, कोटपुतली, जयपुर, पावटा, बगरू, दूदू, अजमेर व हरियाणा के नांगल चौधरी, नारनौल, महेन्द्रगढ़, गुडग़ांव, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर-प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश और तेलांगाना में मुखबीरों व साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर दबिश दी। इसके आधार पर पुलिस ने लादेन से जुड़े 25 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे लादेन का नेटवर्क टूटा और कई लोगों ने उससे दूरी बना ली। लादेन लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, आखिरकार पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से उसके ठिकाने का पता लगाया और उसे तेलांगाना के हैदराबाद से गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग