15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरिस्का स्थित जलाशयो में भर रहे पानी, अब तक लगा चुके 17 सोलर लाइट

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यह सोलर लाइट की पहल काफी अच्छी साबित होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Jun 04, 2023

सरिस्का स्थित जलाशयो में भर रहे पानी, अब तक लगा चुके 17 सोलर लाइट

सरिस्का स्थित जलाशयो में भर रहे पानी, अब तक लगा चुके 17 सोलर लाइट

अकबरपुर. सरिस्का बाघ परियोजना स्थित जलाशयों में गर्मी के दिनों में वन्य जीवों को पानी का अभाव न हो, इसके लिए जगह-जगह सोलर लाइट लगाई जा रही है। सरिस्का स्थित जलाशयों में इनके माध्यम से पानी भरा जा रहा है। अब तक यहां 17 सोलर लाइट लगा चुके हैं। जिससे वन्यजीवों को जंगल में आसानी से पानी मिल सके और पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यह सोलर लाइट की पहल काफी अच्छी साबित होगी। सरिस्का में ही उन्हें आसानी से पानी मिल सकेगा आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से लगाई गई ये सोलर लाइट रिमोट से चला सकते है और इसकी रेंज भी काफी किलोमीटर तक की है। जहां विशेष चिप लगाई गई है। जिससे जलाशयों में वर्ष भर पानी रहेगा और सरिस्का से अब वन्यजीवों को प्यास लगने पर पानी के लिए गांव की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। सीसीएफ डीएफओ व सदर रेंजर की ओर से जलाशयों का निरीक्षण कर पानी की व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है।

गौरतलब है कि गर्मियों में पानी की समस्या से परेशानी होती है। जलाश्यों का पानी सूखने और वन्यजीव को प्यास लगने पर पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकते हुए गांव की ओर पलायन कर जाते है। जिससे वन्यजीवों को शिकार का भी खतरा रहता है। अब सोलर लाइट लगने से ट्यूबवेल के माध्यम से जलाशयों में आसानी से पानी भर सकेंगे। इनमें वर्ष भर पानी रहने से जंगल में वन्यजीवों को आसानी से पानी मिल सकेगा।