21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां आवारा पशुओं पर नहीं लगी लगाम, नो जनें हुए घायल

जर्सी गाय ने किसी के दांत तोड़ दिए तो किसी राह चलते स्कूटर सवार को मारी टक्कर आवारा पशु के इस तांडव का नौ जने शिकार हुए

2 min read
Google source verification
 cross bread cow heart nine pupil in alwar



शहर में स्कीम पांच में एक आवारा पशु ने ऐसा तांडव किया कि कॉलोनी में कुछ घंटों के लिए अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बन गए।

अलवर शहर की स्कीम पांच के क्षेत्र में गुरुवार को एक जर्सी गाय ने जमकर उत्पात मचाया। राह चलते वाहन चालकों को चपेट में ले लिया। जिससे करीब नौ जने घायल हो गए। जिसमें से कुछेक को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा। एक जने से सिर में गंभीर चोट भी आई है।

स्कीम पांच में डीआरडीए के आसपास सुबह करीब साढ़ छह बजे से ही लावारिश गाय ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आते-जाते लोगों को टक्कर मारी। स्कूटर से जा रहे स्कीम पांच निवासी मोहनलाल बटवाड़ा को गिरा दिया। जिसके कारण उसके कल्हे में चोट आई है। बाद में उनको अस्पताल मे भर्ती करना पड़ा। दूध लेकर जा रहे नंद किशोर को भी टक्टर मार कर गिरा दिया। जिसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगल विहार निवासी युवती सुरुचि को टक्कर मारी। उसकी स्कूटी को भी पटक दिया। जिससे वह काफी छिल गई। इसी तरह किराए पर रह रही एक छात्रा को गाय ने टक्कर मारी तो उसके दांत टूट गए।

कई घण्टे उत्पाद, फिर पहुंची नगर परिषद टीम


यहां के आसपास के क्षेत्र में लावारिश गाय करीब ढाई घण्टे तक जो भी सामने आया उसे टक्कर मारती रही। जिसके कारण कॉलोनी में अफरा-तफरी सी मच गई। सड़क पर आते लोगों ने इधर-उधर भागती गाय को देख मुश्किल से जान बचाई। कोई स्कूटर व दुपहिया वाहन से उतर कर भाग गया। कुछ पैदल आ रहे लोग मुश्किल से बच सके। आसपास के लोग भी घरों में घुस गए।

बिना उपकरण पहुंच गए नगर परिषदकर्मी


करीब नौ बजे नगर परिषद की टीम पहुंची। बिना कोई उपकरण वहां पहुंचे तो उनको भी गाय को पकडऩा मुश्किल हो गया। फिर अलग से १५ लोगों की टीम बुलाई। उन्होंने मशक्कत कर लावारिश पशु को पकड़ा। इसके बाद वहां के लोगों को राहत मिली। आमजन के बीच यह चर्चा भी रही कि जयपुर की तरह कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

तीन साल में न काइन हाउस बढ़ा न गोशाला बनी


अलर शहर में दिनोंदिन लावारिश पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आए दिन घटनाएं भी सामने आ रही हैं। फिर भी तीन साल में न काइन हाउस का विस्तार हुआ न कोई जगह गोशाला बनाने के लिए चिह्नित की गई। जनता की परवाह न सरकार को है न प्रशासन को। तभी तो आए दिन लावारिश पशुओं से दुर्घटनाएं हो रही है। शहर में कई बुजुर्गों की मौत तक हो चुकी है। फिर भी कोई सुध नहीं ले रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त से शिकायत की


शहर में स्कीम पांच की घटना के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र मीणा ने नगर परिषद आयुक्त को शिकायत की। इसके बाद नगर परिषद के जरिए लावारिश पशुओं को पकडऩे वालों के लिए कुछ हैलमेट, लट्ठ व रस्से सहित आवश्यक सामान खरीदा गया है। इससे पहले बिना किसी उपकरण के नगर परिषद की टीम पशुओं को पकडऩे पहुंच जाती थी।