डॉक्टर द्वारा पथरी का ऑपरेशन कराने से पूर्व मरीज के परिजन से सहमति पत्र भराया गया था। लेकिन जब डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के लिए एबडॉमिन पथरी के लिए खोला गया होगा और उसे दूसरी पैथोलॉजी परेशानी नजर आई होगी, जो इससे बड़ी परेशानी होगी। ऐसे में चिकित्सक ने जो निर्णय लिया वह सही है। चिकित्सक ने ऑपरेशन के बाद किडनी भी बाहर लाकर दिखाया, जो पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता को दर्शाती है। डॉक्टर अगर ऑपरेशन छोड़ बाहर आकर मरीज के परिजन से सहमति लेता तो परेशानी खड़ी हो सकती थी।