अंबिकापुर

Bike accident: तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 1 युवक की मौत, 3 घायल

Bike accident: मृतक था पेट्रोल पंप का कर्मचारी, गंभीर हालत में रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई मौत

2 min read
Kamlesh Yadav who died in accident

अंबिकापुर. कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के रोपाखार के पास शनिवार की रात 2 बाइक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे (Bike accident) में दोनों बाइक में सवार 4 युवक घायल हो गए। इनमें से 3 घायलों को कमलेश्वरपुर अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

Mainpat road accident

मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुपलगा निवासी कमलेश यादव कमलेश्वरपुर स्थित पेट्रोल पंप में काम करता था। शनिवार की रात काम खत्म करने के बाद अपने साथी कर्मचारी के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में रोपाखार के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत (Bike accident) हो गई।

Injured in road accident

उक्त बाइक में भी 2 युवक सवार थे। दुर्घटना (Bike accident) में दोनों बाइक पर सवार 4 युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस सभी को इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कमलेश यादव सहित 3 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया।

Bike accident: रायपुर ले जाते तोड़ा दम

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चिकित्सकों ने कमलेश यादव की गंभीर हालत को देखते हुए देर रात रायपुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे रायपुर लेकर जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उसने (Bike accident) दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
22 Jun 2025 08:25 pm
Published on:
22 Jun 2025 08:24 pm
Also Read
View All
Road accident: बोलेरो-ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, 1 युवक की मौत, 2 गंभीर

Mainpat festival 2026: ही ही हंस देहली रिंकिया के पापा…, मैनपाट में मनोज तिवारी के गाने पर झूम उठे लोग

ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

अगली खबर