
शादी के हफ्ते बाद बहू की संदिग्ध मौत! ससुरालवालों पर शक, पुलिस जांच में जुटी
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में आए दिन हादसे सुनने को मिलते ही है वैसे ही इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतिका का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिसका पुलिस जांच कर रही है।
वहीं आपको बता दें कि इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एक नवविवाहिता की ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। जिसका आरोप मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया है। वहीं मिला जानकारी के अनुसार मृतिका की शादी 8 दिन पहले ही हुई थी। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Published on:
04 Apr 2025 06:30 pm

बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
