अंबिकापुर

चेहरे पर रंग लगाकर ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी…’ गाने पर कॉलेज की लड़कियों ने किया गजब का डांस- देखें Video

होली की मस्ती में डूबे कॉलेज के युवा, होली के दिन रंग न लगा पाने का कसर पहले ही कर लिया पूरा

less than 1 minute read
Holi in College

अंबिकापुर. होली का खुमार धीरे-धीरे सिर चढ़कर बोलने लगा है। बात जब कॉलेज की हो तो क्या कहने। होली से पहले होली की मस्ती में सब सराबोर होना चाहते हैं। अपने सहपाठियों के साथ होली के दिन रंग लगाने का कसर वे पहले ही पूरी कर लेते हैं।

ऐसा ही नजारा मंगलवार को राजीव गांधी पीजी कॉलेज में देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर खूब मस्ती की। फिर उन्होंने 'बलम पिचकारी, जो तूने मुझे मारी, तो सीधी-साधी छोरी शराबी हो गई' गाने पर जमकर डांस किया।

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन सत्रों में परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षाओं के बाद छात्र-छात्राएं पहले अबीर-गुलाल की तैयारी से आये थे। विद्यार्थियों ने प्रारम्भ में एक-दूसरे को गुलाल लगाया।

गुलाल के साथ ही एक दूसरे से रंगने लगे और परिसर में होली के पूर्व मस्ती का नजारा आ गया। छात्राओं ने 'मैं नागिन-नागिन, नागिन डांस नचना गाने पर भी जमकर मस्ती की।

छात्राओं ने होली के कई रिमिक्स गीतों पर जमकर ठुमके लगाये तो छात्रों ने भी ताल से ताल मिलाया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने को बचाते हुए दूर से होलियाना मस्ती का आनंद लिया।

Published on:
19 Mar 2019 08:15 pm
Also Read
View All
Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Mainpat festival 2026: सीएम कल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर होंगीं मुख्य आकर्षण

Land compensation scam: मैनपाट में 19 करोड़ का जमीन मुआवजा घोटाला उजागर: कलेक्टर ने तहसीलदार-पटवारी को किया अटैच, बनाई जांच समिति

CG Liquor Shop: अगले तीन दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, अंबिकापुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

SIR politics: कांग्रेसियों ने निगम क्षेत्र के 1143 वोटरों के नाम कटवाने के प्रयास के लगाए आरोप, भाजपा नेताओं का लिया नाम

अगली खबर