12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Coal smuggling: सरगुजा जिले के लखनपुर इलाके में स्थित अमेरा कोल माइंस क्षेत्र से हर दिन ग्रामीण करते हैं कोयले की चोरी, बोरे में भरकर बाइक से करते हैं तस्करी, पुलिस ने डेढ़ टन कोयला किया जब्त

2 min read
Google source verification
Coal smuggling

21 coal smugglers arrested (Photo- Patrika)

लखनपुर। अमेरा माइंस में लंबे समय से हर दिन बड़ी संख्या में कोयला चोरी (Coal smuggling) की जा रही थी। इसे लेकर पत्रिका ने 10 फरवरी 2026 के अंक में ‘एसईसीएल के अमेरा माइंस में खुलेआम समूह बनाकर बड़े पैमाने पर हर दिन कोयला चोरी’ नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस मामले को संज्ञान में लेकर एसएसपी के निर्देश पर लखनपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बोरियों में भरा 1.5 टन कोयला जब्त किया गया है। वहीं जेसीबी लगाकर खदान के आसपास के अवैध सुरंगों को भी पाट दिया गया है।

अमेरा कोयला खदान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा प्रवेश कर संगठित होकर कोयले की चोरी एवं तस्करी किए जाने तथा खदान सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोक-टोक किए जाने पर कोयला तस्करों (Coal smuggling) के बचाव मे एकत्र होकर ग्रामीणों द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो जाने की शिकायतें पुलिस को भी प्राप्त हुई थीं।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा थाना लखनपुर पुलिस टीम को मौके पर जाकर सख्ती से कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में 12 फरवरी को पुलिस टीम ने खदान में दबिश देकर कोयला चोरी (Coal smuggling) करते कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया।

वहीं खदान के अतिरिक्त आसपास नदियों के मुहानो पर अवैध उत्खन्न हेतु खोदे गए सुरंगों को भी जेसीबी से पाटकर समतल कर दिया गया है। कार्रवाई (Coal smuggling) में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी लखनपुर संपत पोटाई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

Coal smuggling: ये 21 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने कोयला चोरी (Coal smuggling) करते 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पन्डरू राजवाड़े पिता खेलसाय उम्र 31 वर्ष निवासी लटोरी, धनेश्वर राजवाड़े पिता राजदेव उम्र 30 वर्ष निवासी जोधपुर, सपुरन पिता रामदेव उम्र 45 वर्ष निवासी जोधपुर, भिन्गल राम पिता धरमसाय राजवाड़े उम्र 35 वर्ष निवासी जोधपुर, राजेन्द्र प्रसाद पिता जय प्रकाश उम्र 22 वर्ष निवासी जोधपुर, रामदेव पिता देवरतन उम्र 45 वर्ष निवासी गणेशपुर,

आशीष राजवाड़े पिता जयराम राजवाड़े उम्र 40 वर्ष निवासी रजपुरी, सोनसाय पिता रमेश्वर उम्र 45 वर्ष निवासी बिनकरा, रजन प्रसाद उर्फ जगेश्वर पिता बंधन राम उम्र 38 वर्ष निवासी जयपुर सुखसाय पिता रामनंदन उम्र 30 वर्ष निवासी सुखरी, चमरू पिता रघुवीर उम्र 36 वर्ष निवासी सुखरी, चंदलाल पिता चक्रधारी उम्र 30 वर्ष निवासी सखुरी, बीरदेव पिता राम सिंह देव उम्र 24 वर्ष निवासी सुखरी, रामकुमार पिता गजानंद उम्र 27 वर्ष निवासी सुखरी,

अमरेश पिता सोहना राम उम्र 25 वर्ष निवासी सुखरी, मनीजर पिता चमरू राम उम्र 30 वर्ष निवासी सुखरी, नीलम पिता सोनसाय उम्र 35 वर्ष निवासी सुखरी, फेंकू राम पिता भोदरो राम उम्र 45 वर्ष निवासी गणेश्पुर, अनुज यादव पिता बुधु राम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी परसोंड़ी,

चंद्रभान पिता बोधन राम उम्र 40 वर्ष निवासी झाबर व हरेश प्रसाद पिता जाकी राम उम्र 30 वर्ष निवासी सोनपुर शामिल हैं। वहीं खदान के अतिरिक्त आसपास नदियों के मुहानो पर अवैध उत्खन्न हेतु खोदे गए सुरंगों (Coal smuggling) को भी जेसीबी से पाटकर समतल कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग