
Smugglers dug Coal pit (Photo- Patrika)
लखनपुर. सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी जोरों पर है। कोयला तस्कर साठगांठ कर जेसीबी मशीन से नदी किनारे गड्ढे खोदकर कोयला (Coal smuggling) निकाल कर बाइक से चिमनी भट्ठों में परिवहन कर मोटी कमाई कर रहे हैं। यह पूरा मामला गुमगरा खालकछार का है। नेताओं के संरक्षण और अधिकारियों से साठगांठ कोयला तस्कर स्थानीय लोगों की सहायता से जेसीबी मशीन लगाकर नदी किनारे गड्ढा खुदवा रहे हैं। फिर कोयला का उत्खनन करने के बाद बाइकर्स गैंग की मदद से अवैध कोयला को गुमगरा कला, जमदई और नेवारडांड के चिमनी सहित अन्य ईंट भट्ठों में खपाया जा रहा है।
बता दें कि कोल खदानों के आस-पास अवैध कोयला खनन (Coal smuggling) के लिए सुरंगे बनाई गई हैं। यहां से बाइकर्स गैंग की मदद से चिमनियों में कोयला पहुंचाया जाता है। संरक्षण में हो रहे काम से प्रतिदिन शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुुंचाया जा रहा है। लंबे समय से इस क्षेत्र में कोयल का गोरखधंधा संचालित हो रहा है।
वर्षों पूर्व खनिज और पुलिस विभाग द्वारा मिलकर अवैध कोयला उत्खनन (Coal smuggling) और परिवहन पर अंकुश लगाए जाने को लेकर कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगा था।
कोयले के अवैध उत्खनन और परिवहन के संबंध में एसडीएम बन सिंह नेताम से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
विगत 2 वर्ष से कोयला तस्कर (Coal smuggling) फिर से सक्रिय हो गए हैं। इन तस्करों द्वारा धड़ल्ले से अवैध कोयला उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है और शासन को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अब तक प्रशासन के जिम्मेदार विभागों द्वारा कोयला खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Published on:
01 Feb 2026 06:44 pm

बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
