8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईटी की कार्रवाई का दूसरा दिन: पूर्व मंत्री के करीबी इंजीनियर से भी पूछताछ, एसआई को रायपुर से लाया गया

IT raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, उनके पीए, करीबी एसआई के घर दूसरे दिन भी आईटी विभाग की टीम की कार्रवाई रही जारी, रायपुर से एसआई को लेकर आई टीम
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Feb 2024, 8:53 PM IST

आईटी की कार्रवाई का दूसरा दिन: पूर्व मंत्री के करीबी इंजीनियर से भी पूछताछ, एसआई को रायपुर से लाया गया

IT raid in former minister Amarjeet house

अंबिकापुर. IT raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित बंगले समेत उनके अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग (Income tax department) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। इसके अलावा उनके पीए रहे राजेश वर्मा व करीबी एसआई रुपेश नारंग से भी पूछताछ चलती रही। सूत्रों के अनुसार पहले दिन पीए से 17 लाख रुपए व ज्वेलरी बरामद की गई थी, जबकि एसआई के घर से भी लाखों रुपए बरामद करने की खबर है। इसी बीच बुधवार की देर रात टीम ने पूर्व मंत्री के करीबी इंजीनियर को भी उठा लिया। टीम उससे भी पूर्व मंत्री की बेनामी संपत्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।


गौरतलब है कि आयकर विभाग द्वारा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत व उनके करीबियों से दूसरे दिन पूछताछ की गई। बुधवार की देर रात एसआई रुपेश नारंग को रायपुर से अंबिकापुर उनके पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर टीम लेकर आई।

सूत्रों के अनुसार एसआई के घर से टीम ने लाखों रुपए बरामद किए हैं। वहीं बुधवार की रात ही पूर्व मंत्री के करीबी इंजीनियर प्रमोद टोप्पो को नवापारा स्थित उनके निवास स्थल से टीम अपने साथ ले गई। टीम द्वारा इंजीनियर को पूर्व मंत्री अमरजीत के बंगले पर लाकर दिनभर पूछताछ की गई।

सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि पूर्व मंत्री अमरजीत की कई बेनामी संपत्तियां इंजीनियर के नाम से दर्ज हैं। आयकर की टीम इसी संबंध में उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: जंगल में किशोरी से गैंगरेप, भागी सहेली, पेट्रोल खत्म होने का बनाया था बहाना, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार


पुलिस का रहा कड़ा पहरा
पूर्व मंत्री, उनके पीए, करीबी एसआई व इंजीनियर से पूछताछ के दौरान आयकर विभाग द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। पूर्व मंत्री के बंगले से लेकर उनके करीबियों के ठिकाने पर गुरुवार को भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा।