7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में किशोरी से गैंगरेप, भागी सहेली, पेट्रोल खत्म होने का बनाया था बहाना, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

Gangrape: शादी समारोह से देर रात लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों को घर तक छोडऩे की बात कह एक आरोपी ने बैठाया था बाइक पर, रास्ते में पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर बुला लिया था 4 दोस्तों को, आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Feb 2024, 8:31 PM IST

Gangrape

demo pic

अंबिकापुर. Gangrape: 29 जनवरी की देर रात जंगल में एक किशोरी से 5 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान साथ रही पीडि़ता की सहेली किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भाग निकली थी। दरअसल शादी समारोह से लौटते समय एक आरोपी ने दोनों नाबालिग लड़कियों को घर तक छोडऩे की बात कहकर बाइक पर बैठाया था। इसके बाद रास्तें पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर 4 दोस्तों को बुला लिया था। इसके बाद सभी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल 3 नाबालिग व 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


29 जनवरी को 2 नाबालिग लड़कियां शादी समारोह में शामिल होने दूसरे गांव में गई थी। देर रात करीब 2 बजे दोनों घर लौटना चाह रही थीं लेकिन कोई साधन नहीं मिला। इस दौरान पहचान के ही एक युवक ने उन्हें घर तक छोडऩे की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।

कुछ दूर चलने के बाद उसने जंगल के रास्ते में बाइक रोक दी। युवक ने उनसे कहा कि बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है, अपने दोस्तों से मंगवा लेता है। इसके बाद उसने दोस्तों को फोन किया।

इस दौरान युवक ने दोनों को जंगल की ओर भेज दिया। कुछ देर बाद 4 लडक़े बाइक से मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कियों के साथ जोर-जबदस्ती करने लगे। इस दौरान एक किशोरी मौके से भागने में सफल हो गई।

वहीं दूसरी के साथ पांचों ने सामूहिक बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी किशोरी को जंगल में ही छोडक़र फरार हो गए। इधर किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची, लेकिन परिजन को इसकी जानकारी नहीं दी।

यह भी पढ़ें: दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से रहस्यमय ढंग से मां-बेटी लापता, भाई के मोबाइल पर आया ये मैसेज, फिर बताने लगा स्वीच ऑफ


दूसरे दिन मां को बताई पूरी बात
पीडि़ता ने 31 दिसंबर की शाम को घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मां के साथ उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376(डी) व पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर कर आरोपियों की खोजबीन शुरु की।

यह भी पढ़ें: दूसरे लडक़ों से बात करती थी पत्नी, पति ने गला दबाकर की हत्या, मर्डर से पहले कहा- मैं पसंद नहीं तो...

5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को सामूहिक बलात्कार की वारदात में शामिल 3 नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 3 नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह जबकि 2 युवकों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 बाइक भी बरामद की है।