अंबिकापुर. LIC Scheme: एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की पॉलिसी लाती रहती है। कई पॉलिसी में मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना रुपए जमा कर एक निर्धारित समय के बाद पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त रकम मिलती है तो कुछ पॉलिसी में बीच-बीच में बोनस भी मिलता है। कुछ पॉलिसी ऐसी होती है जिसमें पेंशन (Pension) मिलना शुरु हो जाता है जो बुढ़ापे में एक बड़ा सहारा होता है। ऐसी पॉलिसी लेकर दूसरों पर आश्रित रहने से निजात मिल जाता है। एलआईसी (LIC) की एक ऐसी ही सुपरहिट पॉलिसी है एलआईसी सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension Scheme)। इसमें आप एकमुश्त राशि जमा कर साल में 12 हजार रुपए पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं यदि आप 30 लाख रुपए की एन्यूटी लेते हैं तो आपको हर महीने 12 हजार 388 रुपए पेंशन के रूप में मिलेंगे।