अंबिकापुर. Sukanya Samriddhi yojana: केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा-दीक्षा व शादी तक के खर्चे के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इनमें से सुकन्या समृद्धि योजना भी एक है। इस योजना के तहत आप खाता खोलकर बेटियों की पढ़ाई व शादी के टेंशन से मुक्त हो सकते हैं, क्योंकि यहां जमा रकम पर एकमुश्त इतना रुपया मिल जाता है जिससे बेटी की शादी हो सके। इन दिनों सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें इन्वेस्ट करने से पहले आपको भी ये नियम जानना जरूरी है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना में क्या बदलाव हुए हैं।