अंबिकापुर. Post Office Scheme: यदि आपने रुपए बचा रखे हैं और उसे किसी ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं जहां से हर महीने कमाई भी होती रहे। हम आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक बार निवेश कर आप घर बैठे हर महीने फिक्स कमाई कर सकते हैं। इसमें आप सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट यदि खोलना चाहते हैं तो पति-पत्नी के लिए यह बेहतर है। हम जिस स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme)। इसमें पति पत्नी एकमुश्त राशि जमा कर हर महीने 4950 रुपए पा सकते हैं। यह स्कीम 5 साल के लिए है, जिसे आगे भी 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।