अंबिकापुर

Video: सडक़ हादसे में गंभीर महिला को लाया गया अस्पताल, नर्स ने चढ़ाया एक्सपायरी डेट का बॉटल, करना पड़ा रेफर

Expiry date bottle: साप्ताहिक बाजार में बाइक सवार ने पंडो महिला को मार दी थी टक्कर, 108 की सहायता से पहुंचाया गया था अस्पताल, अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही (Negligence) से महिला की जा सकती थी जान

2 min read
Wadrafnagar hospital

अंबिकापुर/वाड्रफनगर. Expiry date bottle: कभी-कभी अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से मरीज की जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया है। सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल पंडो समुदाय की महिला को 30 जनवरी को यहां भर्ती कराया गया था। इसी बीच अस्पताल की नर्स द्वारा महिला को एक्सपायरी डेट का बॉटल चढ़ा दिया गया। बगल में खड़े सरपंच की नजर जब बॉटल पर लिखी तिथि पर पड़ी तो मामला सामने आया। महिला की हालत बिगडऩे पर डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से लगे ग्राम महादेवपुर डालापीपर निवासी रमबसिया पंडो पति रामजतन पंडो 30 जनवरी को ग्राम मुरकौल स्थित साप्ताहिक बाजार गई थी। वहां वह अपना सामान एक ट्रैक्टर पर लोड कर रही थी, इसी बीच बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, इसके बाद उसे मुरकौल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां ड्यूटी पर उपस्थित नर्स द्वारा महिला को एक्सपायरी डेट का बॉटल चढ़ा दिया गया।

इससे महिला की हालत सुधरने की बजाय बिगडऩे लगी। बाद में डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।


सरपंच की बॉटल पर पड़ी नजर
एक्सपायरी डेट बॉटल (Expiry date bottle) चढ़ाने का मामला तब खुला जब वाड्रफनगर अस्पताल में एक सरपंच की नजर बॉटल पर पड़ी। सरपंच ने बॉटल देख घायल महिला के परिजन को बताया।

इसके बाद अस्पताल में परिजनों द्वारा हो-हल्ला शुरु किया गया। यह देख डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।


जारी किया जाएगा नोटिस
महिला को बॉटल चढ़ाने के दौरान जो कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित था, उसे नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. शशांक गुप्ता, बीएमओ वाड्रफनगर

Published on:
31 Jan 2023 05:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर