11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बिना अनुमति अवकाश पर गए अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Ambikapur News: कलेक्टर अजीत वसंत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अवकाश में जाने से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति लें।

2 min read
Google source verification
कलेक्टर की सख्ती (फोटो सोर्स- पत्रिका)

कलेक्टर की सख्ती (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: अंबिकापुर में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा और आगामी मैनपाट महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अजीत वसंत ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अवकाश में जाने से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति लें। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि समय-सीमा बैठक में आने से पहले सभी विभाग अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित हों और पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। बैठक में अपार आईडी के अंतर्गत बच्चों की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि अपार आईडी के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है, इसलिए शिक्षा विभाग सर्वे कर ऐसे बच्चों की सूची तैयार करे जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है और उसे संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मैनपाट महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में मैनपाट महोत्सव 2026 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है, इसलिए सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरी की जाएं। विभागों को लोकार्पण-भूमिपूजन, स्टॉल व्यवस्था और हितग्राही सामग्री वितरण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर सहित कई नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे। साथ ही एडवेंचर गेम्स, बोटिंग, झूले, भव्य मेला और दंगल जैसे आकर्षण भी होंगे। लंबे समय बाद इस आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जिसके लिए शासन द्वारा 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर बढ़ी हुई दो दिन की तिथि में भी धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर वसंत ने 28 फरवरी तक उठाव कार्य पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने भौतिक सत्यापन का कार्य गंभीरता से कराने पर जोर दिया।