अंबिकापुर

गुरुनानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा

गुरुनानक देव महाराज का 553 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा अंबिकापुर द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई पंज प्यारे ने की। प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा में 8 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Prakash Parv

अंबिकापुर. गुरुनानक देव महाराज का 553 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा अंबिकापुर द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई पंज प्यारे ने की। प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा में ८ नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।

गुरु साहब की भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा, स्कूल रोड से प्रारम्भ हुई। पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा गुरुद्वारा साहब से गुरुनानक चौक शिवाजी चौक (गुदरी चौक), जोड़ा पीपल, आकाशवाणी चौक, गांधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक, ब्रम्ह रोड होकर गुरुद्वारा नानक निवास बाबूपारा पहुंची।

गुरुद्वारा नानक निवास में गुरुवाणी शबद कीर्तन के कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा में सिख समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों व बच्चों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था।

गुरुग्रंथ के पीछे महिलाएं कर रहीं थीं शबद कीर्तन
शोभायात्रा के दौरान समाज के काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। फूल-मालाओं से सजाए गए गुरुग्रंथ साबिह की सवारी वाली गाड़ी के पीछे महिलाएं विशेष परिधान में चल रहीं थी। इस दौरान महिलाएं गुरुग्रंथ के पीछे गुरुवाणी शबद कीर्तन कर रहीं थीं।

जगह-जगह किया गया स्वागत
गुरुनानक देव के 55३वें प्रकाश पर्व पर शसोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के हर चौक चौराहों पर वभिन्न समाज व संगठन के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Published on:
06 Nov 2022 09:07 pm
Also Read
View All
ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Mainpat festival 2026: सीएम कल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर होंगीं मुख्य आकर्षण

अगली खबर