अंबिकापुर

Road accident: मातम में बदलीं होली की खुशियां: एनएच पर ट्रक की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत

Road accident: ससुराल से ससुर के साथ वापस लौटने के दौरान नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, होली से एक दिन पूर्व हुई दुर्घटना से परिजनों में पसरा मातम

2 min read
Road accident

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना से लगे सोनतराई के पास नेशनल हाइवे पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ससुर-दामाद को टक्कर (Road accident) मार दी। तेज टक्कर से दोनों सडक़ पर सिर के बल जा गिरे। सिर से काफी मात्रा में खून बह जाने से दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दामाद अपने ससुर के साथ ससुराल से घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ससुर दामाद की मौत से परिजनों की होली की खुशियां मातम में बदल गईं।

Died in road accident

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी महेश राम 6 वर्ष अपने ससुराल ग्राम सोनतराई गया था। गुरुवार की सुबह बाइक से महेश अपने ससुर 45 वर्षीय बदलू राम के साथ अपने घर लौट रहा था। इसी बीच अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर उदयपुर थाना से लगे मुख्य मार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर (Road accident) मार दी।

Road accident

इससे दोनों सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दामाद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में भर्ती कराया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत (Road accident) घोषित कर दिया।

Road accident: होली की खुशियां मातम में बदली

सडक़ हादसे में एक साथ ससुर-दामाद की मौत (Road accident) से होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बताया जा रहा है कि मृतक महेश अपने ससुराल सोनतराई आया था। सुबह खाना खाने के बाद ससुर को लेकर घर जा रहा था। महेश राम के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

Published on:
13 Mar 2025 06:24 pm
Also Read
View All
ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

Coal smuggling: अमेरा माइंस में दिनदहाड़े कोयला चोरी पर चला पुलिस का डंडा, 21 गिरफ्तार, अवैध सुरंगों को किया दफन

Mainpat festival 2026: सीएम कल करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर होंगीं मुख्य आकर्षण

अगली खबर