
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी न किसी बात के लिए चर्चा में बन रहते हैं। लेकिन इस बार ट्रंप स्वयं सुर्खियां नहीं बटोर रहें हैं बल्कि उनकी एक न्यूड स्टैच्यू काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल अमरीका के लॉस एंजिल्स में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक खास न्यूड स्टैच्यू रखी गई थी, जिसकी नीलामी की गई। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रंप की यह न्यूड स्टैच्यू 28,000 डॉलर (18.66 लाख रुपए) में नीलाम हुई। जैक बैगन्स नाम के एक शख्स ने इस स्टैच्यू को खरीदा है। बता दें कि जूलियंस ऑक्शंस ने बुधवार को बताया कि उसने लॉस एंजिल्स में एक नीलामी में इस कलाकृति को बेची।
2016 में बनाई गई थी यह स्टैच्यू
आपको बता दें कि ट्रंप की यह स्टैच्यू इतनी बड़ी रकम में नीलाम होने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान एक आर्टिस्ट ने ट्रंप की न्यूड स्टैच्यू बनाई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्टैच्यू को लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयार्क, सियेटल और क्लीवलैंड के सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया था। स्टैच्यू बनाने वाले आर्टिस्ट जिंजर ने उस समय बताया था कि इसे बनाने में मिट्टी और सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है और इसका वजन 80 पाउंड है। गौरतलब है कि नीलाम होने वाली ट्रंप की यह न्यूड स्टैच्यू आखिरी बचा हुआ स्टैच्यू था। इससे पहले बने चार में से तीन स्टैच्यू को तोड़ दिया गया है। बता दें कि लॉस एंजिल्स के 4600 ब्लॉक में स्थित हॉलीवुड बुलेवार्ड में कड़ी सुरक्षा में अंतिम बचे इस स्टैच्यू को रखा गया है। यह स्टैच्यू ट्रंप की न्यूड प्रतिमाओं की एक श्रृंखला का हिस्सा है।
लॉस एंजिलस के हॉन्टेड म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा स्टैच्यू
आपको बता दें कि नीलाम करने वाली कंपनी जुलियन ऑक्शन के सीईओ डेरेन जुलियन ने कहा कि ट्रंप के इस न्यूड स्टेच्यू को खरीदने के लिए कई लोगों ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन वे इसे सार्वजनिक तरीके से बेचना चाहते थे और इसी के तहत नीलामी की प्रक्रिया को अपनाया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें उस वक्त मालूम था कि यदि ट्रंप चुनाव जीत जाते हैं तो इसकी कीमत बढ़ जाएगी और लोगों में इसी खरीदने को लेकर दिलचस्पी भी बढ़ेगी। बता दें कि स्टैच्यू को खरीदने वाले शख्स जैक बैगन्स ने कहा है कि वे इस स्टैच्यू को लॉस एंजिलस के हॉन्टेड म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहते हैं।
एक हीं स्टैच्यू बची थी
डोनाल्ड ट्रंप की अगस्त 2016 में न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, सिएटल, सेन फ्रांसिस्को और क्लीवलैंड में जगह-जगह आदमकद न्यूड स्टैच्यू लगाई गई थीं। ये स्टैच्यू उन्हीं में से एक है। नारंगी रंग में रंगी इस मूर्ति में ट्रंप को भारी-भरकम तोंद और छोटी उंगलियों को दिखाया गया है। इसमें से जननांग के कुछ हिस्से गायब है। जूलियन ने कहा कि इनमें से बहुत सी मूर्तियों को स्थानीय प्रशासन ने जब्त या नष्ट कर दिया था जिनमें से लॉस एंजिल्स की मूर्ति ही बाकी रह गई थी।
Published on:
03 May 2018 08:45 pm

बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
