वाशिंगटनः अमरीका में एक चिकित्सीय चमत्कार हुआ है। यहां पर सड़क हादसे का शिकार हुए एक किशोर के साथ सुखद चमत्कार हुआ है। दो महीने पहले ट्रक दुर्घटना का शिकार हुए टेंड्रन मैककिनले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें कोमा में रखा था। कई दिन बीत जाने के बाद 22 मार्च को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। टेंड्रन मैककिनले की मां को यह सुनकर काफी सदमा लगा। डॉक्टरों ने भी सभी प्रकार की कोशिशें कर लीं लेकिन वे भी हार मान चुके थे।