वॉशिंगटन। कंप्यूटर की गलती से करीब 3200 कैदी सजा पूरी होने से पहले ही रिहा हो गए। अमरीका में वॉशिंगटन के स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शन में यह समस्या हुई सॉफ्टवेयर में आए एक वायरस की वजह से। कुल कैदियों के 3 फीसदी (करीब 3,200 कैदी) को सजा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया। वर्ष 2002 से कंप्यूटर कैदियों की सजा की गणना गलत तरीके से कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से कैदियों को 'गुड टाइम' क्रेडिट दिया जा रहा था, जिसे आधार पर उनकी सजा कम होती है। कई कैदी करीब 100 दिन पहले ही छूट गए। एक कैदी 600 दिन पहले ही जेल से बाहर आ गया।