
Donald Trump
अमरीका (United States Of America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का विवादों से गहरा नाता है। अक्सर ही ट्रंप किसी न किसी विवाद में फंसे रहते हैं। कुछ समय पहले ट्रंप पर अमरीकी पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) ने एक बार फिर उनके साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। उसके बाद एलिज़ाबेथ जीन कैरोल (Elizabeth Jean Carroll) नाम की अमरीकी लेखक और जर्नलिस्ट ने ट्रंप पर रेप का आरोप लगाने के साथ ही मुकदमा करते हुए मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया है। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। पर ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
ट्रंप को किया दोषी करार
ट्रंप पर चल रहे मुकदमों में उन्हें यौन शोषण और मानहानि के मामले में दोषी करार दिया गया है। हालांकि उन्हें रेप के मामले में दोषी करार नहीं दिया गया और इस याचिका को खारिज कर दिया गया। पर 9 जजों की कमेटी ने ट्रंप को यौन शोषण और मानहानि के लिए दोषी पाया। पूरे मामले में सभी 9 जजों ने करीब 3 घंटे तक विचार-विमर्श किया और फिर फैसला सुनाया।
देना होगा भारी मुआवजा
यौन शोषण और मानहानि के मामले में न्यूयॉर्क कोर्ट ने ट्रंप पर भारी मुआवजा लगाया है। कोर्ट ने ट्रंप को यौन शोषण और मानहानि के मामले में कैरोल को 5 मिलियन डॉलर्स का मुआवजा चुकाने का आदेश दिया है। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू करीब 41 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- रूस के पूर्व आर्मी कमांडर का व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा बयान, कहा - 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रुसी राष्ट्रपति के पास नहीं है रणनीति'
ट्रंप ने फैसले को बताया अपमानजनक
न्यूयॉर्क कोर्ट के इस फैसले को ट्रंप ने अपमानजनक बताया है। साथ ही उन्होंने कैरोल को जानने से भी इनकार किया। इससे पहले ट्रंप ने रेप और मानहानि के मामलों में गवाही देने से भी इनकार कर दिया था।
Updated on:
10 May 2023 03:19 pm
Published on:
10 May 2023 01:08 pm

बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
