एक्ट्रेस को मिला और महिलाओं का समर्थन
लिंड का कहना है कि मैं एक सम्मानित नेता की बेइज्जती नहीं करना चाहती थी। दुनियाभर में #metoo कैंपेन के तहत महिलाएं अपनी बात कह रही हैं, अभिनेत्री ने भी अपनी बात इसी कैंपेन के तहत ३ साल बाद कही। लिंड के बयान के बाद जॉर्ज बुश सीनियर ने इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि मेरी ओर से जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया था, फिर भी अगर भूलवश ऐसा हुआ है तो मुझे माफ करना। शुभकामनाएं...। हॉलीवुड निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद मीटू कैंपेन की शुरुआत हुई है। एंजेलीना जोली समेत कई अभिनेत्रियों ने वीनस्टीन के यौन शोषण की बात कही है। इसी कारण सोशल मीडिया पर भी एक आंदोलन शुरू हो गया है। 16 अक्टूबर को हॉलीवुड अभिनेत्री एलीसा मिलाने ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से यौन शोषण के खिलाफ मुहिम शुरू की थी।