21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाम ली बढ़ती उम्र : अभी तो जवान हूं… 63 साल के डॉक्टर का दावा, मैं 43 का

थाम ली बढ़ती उम्र : अमरीका के मार्क हायमन की एंटी एजिंग का फार्मूला एकदम अलग, कोशिकाओं और बाकी अंगों के कार्य करने की क्षमता युवाओं जैसी

2 min read
Google source verification
अभी तो जवान हूं... 63 साल के डॉक्टर का दावा, मैं 43 का

अभी तो जवान हूं... 63 साल के डॉक्टर का दावा, मैं 43 का

वॉशिंगटन. इंसान की उम्र बढऩे से रोकने और हमेशा जवान बने रहने के लिए दुनियाभर में शोध हो रहे हैं। कहीं ब्लड ट्रांसफ्यूज किया जा रहा है तो कहीं कोशिकाओं को रिपेयर करने का फार्मूला ढूंढा जा रहा है। अब अमरीका के मैसाचुसेट्स के एक डॉक्टर मार्क हायमन ने दावा किया है कि 63 साल का होने के बावजूद उनकी जैविक उम्र 43 साल है। यानी वह अब भी जवान हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक मार्क हायमन पेशे से लॉन्गेविटी डॉक्टर (इंसान की उम्र बढ़ाने वाले डॉक्टर) हैं। उनका दावा है कि 63 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जैविक उम्र को 40 साल के आसपास थाम रखा है। अगर उनका मेडिकल चेकअप होगा तो उनकी कोशिकाओं से लेकर बाकी अंगों के कार्य करने की क्षमता उतनी ही होगी, जितनी 40 साल के किसी शख्स की होती है। डॉक्टर मार्क हायमन की एंटी एजिंग का फार्मूला एकदम अलग है, जिस पर चलकर वह जैविक उम्र को वास्तविक उम्र से 20 साल पीछे रखते हैं।

180 साल तक जीना चाहते हैं हायमन

डॉक्टर हायमन का कहना है कि वह 180 साल तक जीना चाहते हैं। उनके मुताबिक कई बार देखने में आया है कि इंसान की उम्र भले 30 साल हो, उसकी हड्डियों और कोशिकाओं की जांच होती है तो वे 50 और 60 साल तक की उम्र दिखाती हैं। यानी शरीर उस हालत में पहुंच चुका होता है, जो 60 साल के बुजुर्ग का होता है। हायमन का कहना है कि उम्र पर काबू रखना खुद इंसान के हाथ में है।

आखिर कैसे किया यह चमत्कार

हायमन का सुबह का रूटीन काफी सधा हुआ है। सुबह छह बजे उठते हैं और 20 मिनट मेडिटेशन करते हैं। इसके बाद कॉफी पीते हैं और थोड़ा काम निपटाते हैं। फिर 30 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। इसमें वेट लिफ्टिंग शामिल है। वह हेल्दी फैट्स की वकालत करते हैं और कहते हैं यह शरीर को जवान बनाए रखने में मदद करता है।