1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीकी पत्रकार का दावा, समुद्र में नहीं दफनाया गया ओसामा को

सेमोर हर्श ने  अमरीकी सरकार के उस दावे को झूठ करार दिया है जिसमें कहा गया था कि ओसामा को इस्लामिक रीति-रिवाजों के तहत समुद्र में दफनाया गया था

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

May 13, 2015

Osama bin Laden

Osama bin Laden

वॉशिंगटन। ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के बाद अमरीका ने दावा किया था कि
उसके शव को समुद्र में दफना दिया गया है। अमरीका के एक वरिष्ठ पत्रकार ने इस बात को
लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्रकार के अनुसार, ओसामा को दफनाया नहीं गया
था, बल्कि बंदूक की गोलियोे से उसके शरीर के टुकड़े कर हिंदू कुश पर्वत पर फेंक
दिया गया था। हालांकि, अमरीकी सरकार ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।


पुल्तिजर पुरस्कार जतीने वाले पत्रकार सेमोर हर्श ने अपने एक लेख में
अमरीकी सरकार के उस दावे को झूठ करार दिया है जिसमें कहा गया था कि ओसामा को
इस्लामिक रीति-रिवाजों के तहत समुद्र में दफनाया गया था। उन्होंने कहा कि ऎसा कुछ
हुआ ही नहीं था, जैसा की कहा जा रहा है।

लंदन रिव्यू ऑफ बुक्स में छपे अपने
लेख में सेमोर ने लिखा की लादेन के मारे जाने की खबर की घोषणा राष्ट्रपति बराक
ओबामा ने की थी और सभी इस बात की उम्मीद लगाए बैठे थे की दुनिया के सबसे खुंखार
आतंकी का शव सबके सामने लाया जाएगा। इसके उलट, संवाददाताओं को बताया गया कि लादेन
को मारने में शामिल नेवी सील्स उसके शव को अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित अमरीकी
सैन्य शिविर में ले गए थे और फिर वहां से नौसेना के यूएसएस कार्ल विनसन जहाज पर ले
जाया गया।

उसके बाद सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि लादेन की मौत के कुछ
घंटों बाद उसके शव को समुद्र में दफना दिया गया है। सेमोर ने बताया कि उनके करीबी
सूत्रों ने बताया कि ओसामा को कभी दफनाया ही नहीं गया, जैसा सरकार दावा कर रही है।


उन्होंने आगे कहा, मेरे एक सूत्र ने बताया कि ओसामा के शव की पहचान करने के
बाद उसकी तस्वीर खींची गई और उसके बाद खुफिया एजेंसी सीआईए ने लादेन के शव को अपने
कब्जे में ले लिया। इसके बाद सरकार का बयान आया कि ओसामा के शव को विनसन ले जाया
गया जिसके बाद उसे समुद्र में दफना दिया गया। लेकिन, ऎसा कुछ नहीं
हुआ।

सेमोर ने खुफिया विभाग से सेवानिवृत हुए एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से
बताया कि लादेन को मारने गई सील्स की टीम के सदस्यों ने अपनी टीम के अन्य सदस्यों
के सामने शेखी झाड़ते हुए कहा था कि ओसामा के शव को उन्होंने बंदूक की गोलियों से
टुकड़े टुकड़ कर दिए हैं। इसके बाद उसके शव के टुकड़ों को एक बैग मे भरकर
हेलीकॉप्टर के जरिए अफगानिस्तान ले जाया गया। इस दौरान लादने के शवद के टुकड़ो को
हिंदु कुश पर्वत पर फेंक दिए गए।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader