21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकवाद के खिलाफ एक्शन ले पाकिस्तानः अमरीका

अमरीकी रक्षा सचिव जेम्स मैटीज ने इस्लामाबाद को कड़े शब्दों में कहा कि वह अपने यहां से आतंकवाद को निकाल बाहर करें।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

shiv shankar

•

Jan 13, 2017

James Mattis

James Mattis

वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन के नये अमरीकी रक्षा सचिव जेम्स मैटीज ने इस्लामाबाद को कड़े शब्दों में कहा कि वह अपने यहां से आतंकवाद को निकाल बाहर करें। मैटिज ने अमरीका द्वारा पाकिस्तान को दी जा रही सहायता राशि के एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

मैटीज ने कहा बाहरी आतंकवादी बिना किसी डर या भय के पाकिस्तानी धरती का प्रयोग आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करते हैं। उन्होंन कहा, 'हमारे राष्ट्रीय हितों और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाकिस्तान के सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए मैं विदेश विभाग और कांग्रेस के साथ मिलकर काम करूंगा। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पाकिस्तान अपने बोर्डर से आतंकवादियों को बाहर करे।'

यूएस सेन्ट्रल कमांड के कमांडर पद से 2013 में रिटायर 66 वर्षीय मैटीज ने यह बात अमरीका द्वारा पाकिस्तान को दी जा रही सहायता राशि के सवाल पर कही। मैटीज ने लॉ मेकर्स से कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानियों द्वारा हिंसा फैलाई जाती है। तालिबानियों को पाकिस्तान का सहयोग प्राप्त है। यदि पाकिस्तान इसी तरह से आतंकवादियों को साथ देता रहा तो उसे कठोर सबक सिखाने की जरूरत है।

मैटीज ने कहा, 'मैं मानता हूं पाकिस्तान को अपने पड़ोसी देशों के साथ सहयोग करना चाहिए। मैं पाकिस्तान से आग्रह करूंगा कि वह तालिबान और हक्कानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करे।' बता दें कि हक्कानी ग्रुप अलकायदा से जुड़ा हुआ है। इस पर अफगानिस्तान में कई हिंसात्मक घटना को अंजाम देने का आरोप है। इसी आतंकवादी संगठन ने 2008 में काबूल भेजे गए भारतीय मिशन पर भी हमला किया था।