2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वेक्षण में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़े पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन

डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देने वाला एक मात्र उम्मीदवार 49 प्रतिशत वोट प्राप्त करते हुए बताए गए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 20 उम्मीदवार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 20 May 2019, 10:35 AM IST

joe Biden

सर्वेक्षण में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़े पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन

वाशिंगटन। अगले साल अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। इससे पहले ही देश में ओपीनियन पोल होने शुरू हो गए हैं। एक सर्वेक्षण में जो बिडेन को मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया गया है। उन्हें 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देने वाला एक मात्र उम्मीदवार बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो 10 मुद्दों को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे दिखे। पोल के हिसाब से ऐसा लगता है कि वह 2020 में वह आसानी से राष्ट्रपति बन जाएंगे। पोल के अनुसार, बिडेन ट्रंप के लिए 38 प्रतिशत की तुलना में 49 प्रतिशत वोट प्राप्त करते हुए बताए गए। डेमोक्रेट्स में बिडेन को 39 प्रतिशत समर्थन प्राप्त है। जबकि 17 प्रतिशत बर्नी सैंडर्स को जाता है।

यूनिवर्सिटी प्रोफेसर का विवादित बयान, महिलाओं और इस्लाम के बारे में की ऐसी बात

पार्टी के सभी दावेदारों के बीच चुनाव होगा

गौरतलब है कि अमरीका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन की दावेदारी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए सबसे अधिक है। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में औपचारिक तौर पर दावेदारी का ऐलान करने वाले लोगों की संख्या लगभग 20 है। अमरीका में चुनाव के नियमों के तहत डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी दावेदारों के बीच चुनाव होगा। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के रजिस्टर्ड मतदाता हिस्सा लेते हैं। इसमें जीतने वाला उम्मीदवार मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदारों में जो बिडेन के अलावा बर्नी सैंडर्स, कमला हैरिस, तुलसी गबार्ड, और डेमोक्रेट सांसद सेथ मोल्टन शामिल हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..