2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप ने श्रीलंका के बम धमाकों में मृतकों की संख्या 13 करोड़ बताई, बाद में सुधारी गलती

अमरीकी राष्ट्रपति ने कोलंबो में हुए धमाकों पर किया था ट्वीट गलती का एहसास होने पर ट्वीट को हटाया नया ट्वीट करके अपनी गलती सुधार ली

less than 1 minute read
Google source verification
trump

ट्रंप ने श्रीलंका के बम धमाकों में मृतकों की संख्य 13 करोड़ बताई, बाद में सुधारी गलती

वाशिंगटन। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए आठ सिलसिलेवार बम धमाकों की दुनियाभर के नेताओं ने निंदा की है। वहीं अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट में गलती से मृतकों की संख्या 13 करोड़ बता दी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रंप का जमकर मजाक उड़ाया गया। हालांकि कुछ देर बाद ही ट्रंप को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इस ट्वीट को हटा लिया। इसके बाद उन्होंने नया ट्वीट करके अपनी गलती सुधार ली।

मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की

नए ट्वीट में अमरीकी राष्ट्रपति ने लिखा कि श्रीलंका के चर्च और होटलों पर आतंकवादी हमले में 138 लोग मारे गए हैं और 500 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उस समय तक मृतकों की संख्या इतनी थी, जो अब बढ़कर 290 तक पहुंच गई है। उन्होंने इस घटना पर दुख प्रकट करते कहा कि वह इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader