
लम्बे खिंच रहे शटडाउन के बीच ट्रंप ने अमरीका-मेक्सिको सीमा का दौरा किया
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका-मेक्सिको सीमा का दौरा किया और सीमा पर दीवार के निर्माण की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रहे मानवीय और सुरक्षा संकट को खत्म करने के लिए दीवार का निर्माण जरूरी है। अमरीकी पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रंप गुरुवार को मैकएलेन पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की त्रासदीपूर्ण आपबीती सुनी।
सीमा पर पहुंचे ट्रंप
अमरीकी सीमा पर ट्रंप ने पीड़ितों से मुलाकात की। इनमें से एक महिला ने बताया कि उनके बेटे को एक अवैध आव्रजक ने मार दिया था। इस दौरान ट्रंप के साथ सीमा गश्ती अधिकारी और होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री कर्स्टजेन नील्सन थीं। ट्रंप ने आंशिक संघीय कामबंदी के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया। बता दें की यूएस में यह कामबंदी 20 वें दिन भी जारी है। ट्रंप ने कहा, "यदि हम स्टील या कंक्रीट की दीवार बना देंगे तो वे घुस नहीं पाएंगे। हम इसे रोक सकते हैं।"ट्रंप ने दीवार के निर्माण के लिए कांग्रेस से फंड की मांग दोहराते हुए कहा कि इस दीवार के निर्माण के लिए मेक्सिको भी किसी तरह फंडकी व्यवस्था करे।
जारी है गतिरोध
ट्रंप ने सीमा पर दौरे से एक दिन पहले सरकारी कामबंदी को खत्म करने के लिए डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के साथ बैठक की थी लेकिन वह बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए थे और इस बैठक को समय की बर्बादी बताया था। बुधवार दोपहर को वाइट हाउस में बैठक के बाद शीर्ष कांग्रेसनल डेमोक्रेट्स ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए इस संकट से जूझ रहे संघीय कर्मचारियों को राहत नहीं देने और इस कामबंदी को लेकर चर्चा नहीं करने का आरोप लगाया। बता दें कि मेक्सिको सीमा पर दीवार को लकेर अमरीका में क्रिसमस से पहले से कामबंदी जारी है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
11 Jan 2019 10:23 am

बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
