2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजरायल-फिलिस्तान में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

गाजा में हाल के ही दिनों में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल-फिलिस्तान से अपील की है।

2 min read
Google source verification
Nikolay Moldenov

इजरायल-फिलिस्तान में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्रः मध्य पूर्व में शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के समन्वयक निकोले म्लेडेनोव ने हाल ही में गाजा में बढ़ते संघर्ष की स्थिति की बुधवार को निंदा की। साल 2014 में गाजा में हमास और इजरायल में संघर्ष के बाद पिछले दो दिनों में तनाव और संघर्ष काफी बढ़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, म्लेडेनोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया, "ये सब हमारे लिए चेतावनी है कि कैसे हम हर दिन युद्ध की कगार के करीब जा रहे हैं।" उन्होंने रक्षा बलों के हवाले से बताया कि सोमवार से बुधवार के बीच गाजा से 216 प्रोजेक्टाइल रॉकेट और मोर्टार इजरायल की ओर दागे गए।

ये भी पढ़ेंः इजरायली सैनिकों की फिलीस्तीनी नागरिकों से झड़प, 170 लोग घायल
नागरिकों पर हमले की निंदा
संयुक्त राष्ट्र के समन्वयक निकोले म्लेडेनोव ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में इजरायली वायु सेना ने गाजा में हमास और इस्लामिक जिहाद के 65 ठिकानों को निशाना बनाया और केरम शेलोम क्रॉसिंग के पास दो किलोमीटर लंबी सुरंग को नष्ट कर दिया, लेकिन दोनों तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ। म्लेडेनोव ने अमेरिका के अनुरोध पर बुलाई गई सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में नागरिकों को निशाना बनाए जाने की निंदा की।

फिलिस्तीन ने दागी थी इजरायल पर मिसाइल
इजरायल का आरोप है कि फिलिस्तीन ने उसके देश पर 28 मिसाइलें दागी थी जिसके बाद उसने हमला किया था। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई के तहत गाजा पट्टी के 35 ठिकानों और सीमा पर स्थित एक सुरंग को निशाना बनाते हुए लगातार हवाई हमले किए थे। गाजा के शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि इजरायली हमलों में मध्य गाजा पट्टी में एक स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि 30 मार्च से प्रदर्शन शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी और इजरायल को अलग करने वाली सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इजरायली गोलीबारी में 121 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर की मौत प्रदर्शन के दौरान और हिंसक झड़पों में हुई।

Story Loader