अमरीका

Mary Millben: जिस अमेरिकी ‌सिंगर ने पीएम मोदी के छुए थे पैर, जानें मणिपुर को लेकर क्या कहा, ‘मचा बवाल’

Mary Millben: अंतरराष्ट्रीय अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने इस साल जून में अमेरिका की यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन गाने के बाद उनके पैर भी छुए थे।

2 min read
Aug 11, 2023

Mary Millben: अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन गुरुवार को मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में सामने आईं और कहा कि वह पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।

उनकी टिप्पणी भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में संसद में पीएम मोदी के संबोधन के बाद आई। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मैरी मिलबेन ने कहा कि भारत को अपने नेता पर भरोसा है और उन्होंने ‘बेईमान पत्रकारिता’ की आलोचना की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष ‘बिना किसी तथ्य के जोर-जोर से नारे लगाता है’ और कहा कि सच्चाई ‘हमेशा लोगों को आजाद करती है.’ मिलबेन ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी पर भरोसा है और वह उनके लिए प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन के दिवंगत नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के कथन ‘लेट फ्रीडम रिंग’ का भी हवाला दिया।

ट्वीट में मैरी मिलबेन ने लिखा, ‘सच्चाई यह है कि भारत को अपने नेता पर भरोसा है. मणिपुर की माताओं, बेटियों और महिलाओं को न्याय मिलेगा।’

मैरी मिलबेन ने आगे लिखा, ‘पीएम मोदी आपकी आजादी के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे.’ उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘सच्चाई यह है कि जो पार्टी भारत की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करती है, बच्चों को अपने देश का राष्ट्रगान गाने के अधिकार से वंचित करती है, और विदेश में अपने ही देश को अपमानित करती है, यह नेतृत्व नहीं है, यह सिद्धांतहीनता है।’ उन्होंने मार्टिन लूथर किंग जूनियर के शब्दों को कोट करते हुए लिखा, ‘भारत, मेरे प्रिय भारत, सत्य की घंटी बजने दो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप पर मुझे भरोसा है. मैं आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’

इसी साल जून में मैरी मिलबेन ने पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारत का राष्ट्रगान गाया, जहां पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। ‘जन गण मन’ गाने के बाद मैरी ने पीएम मोदी का अभिवादन किया था और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

Published on:
11 Aug 2023 01:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर