आपको बता दें कि सोमवार को सारा सैंडर्स ने जोर देकर कहा कि अमरीका इस प्रक्रिया में भोला-भाला रवैया नहीं अपनाएगा और पिछले प्रशासन द्वारा की गई गलतियों को नहीं दोहराएगा। उन्होंने कहा, "हम उत्तर कोरिया को उसके शब्दों की तरह नहीं लेंगे। हमारा लक्ष्य प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त होते देखना है और हम अपना अधिक दबाव अभियान तब तक जारी रखेंगे, जब तक हम उत्तर कोरिया को पूर्ण रूप से परमाणु मुक्ति की ओर ठोस कदम उठाते नहीं देख लेते।"
आगे सारा ने कहा कि अमरीका इस मामले में सीधा-साधा बनकर नहीं रहेगा। वाइट हाउस ने अब तक कुछ कदम सही दिशा में बढ़ते देखा है, लेकिन हमें अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है। एक सवाल के जवाब में सारा सैंडर्स ने कहा कि अमरीका कोई भी प्रतिबंध तब तक वापस नहीं लेगा जब तक कि उत्तर कोरिया परमाणु मुक्त होने की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा लेता है। सारा से पूछा गया था कि क्या अमरीका उत्तर कोरिया पर लगाए कुछ प्रतिबंधों को वापस लेना जारी रखेगा।