scriptमतगणना जारी, इस सीट से राहुल 7 लाख मतों से आगे | loksabha election 2019 result live rahul gandhi winning from this seat | Patrika News
अमेठी

मतगणना जारी, इस सीट से राहुल 7 लाख मतों से आगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट से जीत पक्की की है

अमेठीMay 23, 2019 / 03:48 pm

Karishma Lalwani

amethi

मतगणना जारी, इस सीट से राहुल 7 लाख मतों से आगे

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के लिए इस बार के लोकसभा चुनाव अमेठी से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। अमेठी को गांधी नेहरू परिवार का गढ़ कहा जाता है और अब तक तीन बार राहुल इस सीट से सांसद रहे हैं। लेकिन शायद इस बार उनकी किस्मत को अमेठी का साथ पसंद नहीं। यही वजह है कि अमेठी में राहुल अपने प्रत्याशी स्मृति ईरानी से बेहद पीछे हैँ। लेकिन केरल की वायनाड सीट ने उनका खुले दिल से स्वागत किया है। राहुल को अब तक 11,55, 683 वोट मिले हैं और वे 7,22,827 मतों के अंतर से आगे हैं। अमेठी में राहुल, स्मृति ईरानी से भी अधिक 14 हजार वोटों से पीछे हैं।
2014 के परिणाम

2014 में वायनाड लोकसभा क्षेत्र से एमआई शानवास को 377035 वोट मिले थे। उनकी पार्टी कांग्रे है। उन्होंने सत्यन मुकेरी को 20870 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सीपीआई थी। 2014 में कुल 73.25 प्रतिशत वोट पड़े।
रायबरेली से सोनिया आगे

रायबरेली सीट से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जीत की रेस में सबसे आगे हैं। सोनिया के खिलाफ मैदान में खड़े हैं एक समय में उनके करीबी माने जाने वाले दिनेश सिंह। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार सोनिया एमएलसी दिनेश सिंह से 21 हजार मतों से आगे चल रही थीं। अब तक की वोटों की गिनती में सोनिया गांधी को 75 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

Home / Amethi / मतगणना जारी, इस सीट से राहुल 7 लाख मतों से आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो