
एक ऐसी पहल जो साबित करती है - करियर की तैयारी अब जेब पर भारी नहीं पड़ेगी
आज के दौर में सिर्फ डिग्री काफी नहीं है - इंटरव्यू टेबल पर वही छात्र आगे निकलता है जिसके पास सही स्किल्स और सर्टिफिकेशन्स भी हों। इसी सोच के साथ जगन्नाथ यूनिवर्सिटी ऑनलाइन (OnlineJU) ने अपने छात्रों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है- अब कोई भी सर्टिफिकेशन कोर्स, चाहे वह किसी भी बाहरी संस्था से क्यों न किया गया हो, उसकी फीस पर 50% तक की सीधी वापसी मिलेगी।
मतलब साफ है - पढ़ाई के साथ-साथ जो एक्स्ट्रा स्किल आप सीखना चाहते हैं, अब उसकी आधा शुल्क यूनिवर्सिटी उठाएगी। उदाहरण के लिए, OnlineJU में ऑनलाइन MBA कर रहे किसी छात्र ने अगर ₹1,00,000 का कोई सर्टिफिकेशन कोर्स किसी बाहरी संस्था से लिया, तो उसे इसमें से ₹50,000 तक वापस मिल सकते हैं (नियम व शर्तें लागू)।
प्रोफेसर (डॉ.) श्वेता भाटिया, डायरेक्टर , CDOE, जगन्नाथ यूनिवर्सिटी ऑनलाइन ने इस पहल पर कहा, "हमारा मकसद सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को नौकरी बाजार के लिए पूरी तरह तैयार करना है। कई बार छात्र सही सर्टिफिकेशन सिर्फ इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि उसकी फीस एक बाधा बन जाती है - अब हमने वो बाधा हटा दी है।"
आज के समय में कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल और वेरिफाइड स्किल्स को भी उतनी ही अहमियत देती हैं। खासकर वर्किंग प्रोफेशनल्स और ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए, एक अतिरिक्त सर्टिफिकेशन उन्हें बाकियों से अलग खड़ा कर सकता है - और अब पैसा इसमें आड़े नहीं आएगा।
पात्र छात्र अब इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पूरी जानकारी, मान्यता प्राप्त संस्थाओं की सूची और आवेदन प्रक्रिया के लिए विजिट करें: OnlineJU
जगन्नाथ यूनिवर्सिटी ऑनलाइन, जगन्नाथ यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन शिक्षा शाखा है, जो UGC-मान्यता प्राप्त डिग्री प्रोग्राम्स - MBA, BBA, B.Com, BAJMC और MAJMC - ऑफर करती है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स और लचीली पढ़ाई चाहने वाले छात्रों के लिए बनाया गया है, जहां शैक्षणिक गुणवत्ता को इंडस्ट्री की ज़रूरतों से जोड़ा जाता है।
प्रोफेसर (डॉ.) श्वेता भाटिया, डायरेक्टर , CDOE - जगन्नाथ यूनिवर्सिटी ईमेल: info@onlineju.com फोन: +91-999004490 वेबसाइट: OnlineJU
यह लेख/विज्ञापन प्रायोजित कंटेंट का हिस्सा है। इसमें व्यक्त विचार, प्रकाशित सामग्री व दावों की जिम्मेदारी विज्ञापनदाता/कंटेंटप्रदाता की है जिसमें प्रकाशक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
This article/advertisement is a part of sponsored content. The views expressed in it, the published material and claims are the responsibility of the advertiser/content provider. The publisher will not have any responsibility for it.