अफ्रीका

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकवादी हमला, 17 लोगों की मौत

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगू में रविवार रात एक होटल और रेस्तरा में आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले 17 लोगों की मौत हुई है।
2 min read
Aug 14, 2017
Terrorist Attack

नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीकी देशबुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगू में रविवार रात एक होटल और रेस्तरा में आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को तीन बंदूकधारियों ने होटल और रेस्तरां के बाहर बैठे ग्राहकों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। यह गोलीबारी औगाडौगू के व्यस्तम क्वामे नक्रूमा एवेन्यू में रात नौ बजे के बाद शुरू हुई। इस गोलीबारी का केंद्र होटल ब्राविया और अजीज इस्तांबुल रेस्तरां रहे। उधर, बुर्किना फासो के सूचना मंत्री रेमिस डेंडजिनू ने एक टेलीविजन पर कहा कि हमले में शामिल लोगों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने बिल्डिंग के एक हिस्से को निशाना बनाया है। सेना और सुरक्षा बलों ने बचाव ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


सेना ने सेंटर को सील किया
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में 17 लोगों की जान चली गई। हालांकि, मृतकों की राष्ट्रीयता का पता नहीं चल पाया है। आठ लोग घायल हुए हैं। एक अस्पताल का कहना है कि हमले में मारा गया एक शख्स तुर्की का नागरिक था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि इस हमले को अलकायदा से संबद्ध किसी आतंकवादी गुट का है। सेना ने शहर के सेंटर को सील कर दिया है। अमरीकी दूतावास ने अपने नागरिकों को इस क्षेत्र से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

ये है बुर्किना फासो
बुर्किना फासो पश्चिम अफ्रीका का एक लैंडलाक देश है। इस देश की राजभाषा फ्रांसीसी है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 274000 वर्ग मीटर है। 2005 की जनगणना के अनुसार, इस देश की कुल आबादी 13,228,000 है। राजधानी औगाडौगू इस देश का सबसे बड़ा शहर है। बुर्किन फासों की सीमाएं माली, नाइजर, बेनिन, टोगो-घाना और आईवोर से मिलती हैं। इस देश में कई बार सैन्य तख्तपलट हो चुका है।

Published on:
14 Aug 2017 09:41 am