साउथ अफ्रीका में अपराध की वजह से हालात काफी खराब है। देश में हत्या की दर दुनिया में सबसे ऊंची दरों में से एक है। अपराध के कारणों में ड्रग तस्करी, अवैध खनन, मिनीबस टैक्सी मार्गों पर कब्जे की होड़ और गैंग्स की सक्रियता प्रमुख हैं। ऐसे में अक्सर ही देश में गोलीबारी के मामले देखने को मिलते हैं। गरीब बस्तियों और अनौपचारिक क्षेत्रों में हिंसा के मामले सामान्य बात हो गई है, क्योंकि इन इलाकों में कानून व्यवस्था व्यवस्था कमजोर रहती है। सरकार और पुलिस अपराध नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसका फायदा नहीं हो रहा है।