16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरे खिलाफ कहीं भी कोई केस नहीं’, ललित मोदी का बड़ा दावा, भारत लौटने पर भी दिया बयान

Lalit Modi: ललित मोदी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ दुनिया की किसी भी अदालत में कोई केस नहीं है और भारत से प्रत्यर्पण का अनुरोध भी लंबित नहीं है। उन्होंने वानुआतु पासपोर्ट और भारत लौटने की योजना पर भी बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 16 Nov 2026, 1:10 PM IST

Lalit Modi Passport

ललित मोदी ने अपने खिलाफ किसी भी अदालत में केस होने की जानकारी से किया इनकार (Photo Source- Instagram/lalitkmodi)

Lalit Modi: IPL के संस्थापक ललित मोदी ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों और भारत से प्रत्यर्पण की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत की ओर से उनके प्रत्यर्पण का कोई अनुरोध लंबित नहीं है और उन्हें दुनिया की किसी भी अदालत में अपने खिलाफ कोई मामला दर्ज होने की जानकारी नहीं है। ललित मोदी ने अपने ब्रिटिश और वानुआतु पासपोर्ट को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह भारत लौटने का फैसला करते हैं, तो OCI के लिए आवेदन कर सकते हैं या वीजा लेकर आ सकते हैं।

दो देशों के पासपोर्ट होने का किया दावा

ललित मोदी ने बताया कि उनके पास इस समय ब्रिटिश और वानुआतु, दोनों देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने वानुआतु के निवेश कार्यक्रम के तहत वहां की नागरिकता हासिल की थी। इसके बाद लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट जमा कर दिया था। ललित मोदी का कहना है कि भारत की ओर से उनके प्रत्यर्पण को लेकर कोई अनुरोध लंबित नहीं है। उन्होंने TOI को बताया कि उन्हें दुनिया की किसी भी अदालत में अपने खिलाफ एक भी मामला दर्ज होने की जानकारी नहीं है।

वानुआतु का पासपोर्ट रद्द होने की खबरों पर क्या बोले?

ललित मोदी ने वानुआतु के पासपोर्ट को लेकर सामने आई खबरों पर भी सफाई दी। दरअसल, वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने मीडिया में आई खबरों के बाद नागरिकता आयोग को ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया था। हालांकि, ललित मोदी ने दावा किया कि उनका वानुआतु पासपोर्ट अब भी उनके पास है और इसे कभी वापस नहीं लिया गया। उन्होंने पासपोर्ट रद्द किए जाने या वापस लिए जाने की खबरों को गलत बताया।

ब्रिटिश नागरिकता मिलने में लगे कई साल

ब्रिटिश नागरिकता को लेकर ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कई साल पहले आवेदन किया था। तय प्रक्रिया पूरी होने में काफी समय लगा। उनके मुताबिक, दुनिया में ब्रिटिश नागरिकता हासिल करना सबसे मुश्किल प्रक्रियाओं में से एक है। उन्होंने बताया कि इसी साल जुलाई में उन्हें ब्रिटेन के होम ऑफिस से एक पत्र मिला था, जिसमें नागरिकता का आवेदन मंजूर होने की जानकारी दी गई थी।

भारत लौटने के लिए OCI या वीजा का विकल्प

भारत लौटने की संभावना पर भी ललित मोदी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर वह भारत आने का फैसला करते हैं, तो OCI यानी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास वीजा लेकर भारत आने का विकल्प भी होगा।