16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी-ट्रंप समेत 4 देशों के नेता एक मंच पर, चीन की बढ़ सकती है टेंशन, आज फिलीपींस रवाना होंगे PM

Narendra Modi Philippines Visit: PM नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर रवाना होंगे। मनीला में आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापार, समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर चर्चा होगी। वहीं, ट्रंप समेत चार देशों के नेताओं की क्वाड बैठक भी संभव है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 16 Nov 2026, 8:27 AM IST

PM narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी(फोटो-ANI)

Narendra Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला रवाना होंगे। यहां वह आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरे के दौरान व्यापार, समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, मनीला में सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की क्वाड बैठक भी संभावित है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

क्वाड नेताओं की अलग से बैठक की तैयारी

अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन के साथ-साथ क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों की एक बैठक आयोजित करने की तैयारियां चल रही हैं। क्वाड देशों के विदेश मंत्री और अधिकारी हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार संपर्क में हैं। चीन के बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए भारत और उसके साथी देशों के लिए यह बैठक रणनीतिक रूप से काफी मायने रखती है।

समुद्री सुरक्षा और व्यापार को बढ़ावा

भारत और आसियान देशों के बीच पानी के रास्तों (समुद्र) की सुरक्षा और व्यापार को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है। साल 2026 को 'आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष' के रूप में मनाया गया है। इससे दोनों पक्षों को समुद्र से जुड़े व्यापार, सुरक्षा और संपर्क को और बेहतर बनाने का मौका मिला है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देश एक ही समुद्री क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर दोनों आपस में मिलकर कदम उठाएंगे, तो इससे पूरे एशिया में शांति और स्थिरता बनी रहेगी।

दक्षिण चीन सागर पर फिलीपींस का जोर

मनीला में आसियान सम्मेलन की शुरुआत करते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि सभी देशों को मिलकर समुद्र में सुरक्षा के नियम मानने चाहिए। उन्होंने दक्षिण चीन सागर में शांति बनाए रखने और एक आचार संहिता तैयार करने की बात कही। फिलीपींस इस साल आसियान की अध्यक्षता कर रहा है और उसका पूरा ध्यान क्षेत्रीय सुरक्षा पर है।

पीएम मोदी का 2 दिनों का शेड्यूल

आज फिलीपींस पहुंचने के बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। उसके बाद अगले दिन यानी मंगलवार को आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कई देशों के प्रमुखों के साथ उनकी अलग से (द्विपक्षीय) बातचीत होगी। साथ ही वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी तय है।

भारत और आसियान के मजबूत रिश्ते

साल 2014 के बाद से यह 13वां मौका है जब पीएम मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। भारत कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और तिमोर लेस्ते जैसे देशों में विकास कार्यों और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में मदद कर रहा है। साल 2027 में भारत और आसियान के संबंधों को 35 साल पूरे हो जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार, डिजिटल तकनीक, रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नए रास्ते खुलेंगे।