ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका पूरी तरह से कंट्रोल है और इसे बंद कर रखा है। अगर कोई भी जहाज बिना ईरान से समन्वय बनाए इस रणनीतिक जलमार्ग को पार करने की कोशिश करेगा, तो वो समुद्री बारूदी सुरंगों से बच नहीं पाएगा। हालांकि अमेरिकी नेवी ने दावा किया था कि होर्मुज स्ट्रेट में अब जहाजों को आवाजाही पहले की तरह शुरू हो गई है, जिसके बाद कई जहाजों ने इस जलमार्ग से गुज़रने की कोशिश की। ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए ये जहाज अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं जिससे उनके बारे में ईरानी नेवी को पता न चल पाए, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा घोषित अवैध रास्तों में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों से ये जहाज बच नहीं पा रहे हैं और ईरान की चेतावनी का असर हो रहा है। अमेरिकी नेवी ने कुछ हफ्तों पहले दावा किया था कि इन समुद्री बारूदी सुरंगों को पूरी तरह से हटा दिया गया है, लेकिन यह बात साफ है कि ऐसा नहीं हुआ।