15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजा में मौतें रोकने के वादे और फिर नया हमला: किताब में बाइडेन ने खोली नेतन्याहू की पोल

जो बाइडेन की किताब 'प्रॉमिस मी, अमेरिका' के अंश आए सामने। बाइडेन का दावा, गाजा में नागरिकों की मौत पर नेतन्याहू ने वादे किए, पर निभाए नहीं। जानें पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 15 Nov 2026, 6:59 PM IST

Joe Biden

जो बाइडेन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति (फोटो-ANI)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति व डेमोक्रेट पार्टी के नेता जो बाइडेन की किताब 'प्रॉमिस मी, अमेरिका' 17 नवंबर को रिलीज होगी। इसके कुछ अंश CNN ने शुक्रवार को प्रकाशित किए। इसमें बाइडेन ने नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाइडेन ने अपनी किताब में बताया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायली बमबारी में बढ़ती नागरिक मौतों को लेकर उन्होंने नेतन्याहू से कई बार निजी तौर पर चिंता जताई, लेकिन इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।

जो बाइडेन ने अपनी किताब में लिखा कि मैंने इजरायली पीएम नेतन्याहू से कई बार गाजा में हमले को लेकर सावधानी बरतने को कह रहा था। उन्होंने कहा कि गाजा में इजरायली सेना के भीषण हमले से इजरायल की छवि और युद्ध के लिए अमेरिकी समर्थन को नुकसान हुआ। बाइडेन ने अपनी किताब में बताया कि नेतन्याहू हर वादा वादा करते, लेकिन उसके कुछ ही समय बाद फिर कोई नया आक्रामक हमला इजरायली सेना द्वारा किया जाता। इस पर न तो नेतन्याहू और न ही IDF की ओर से कोई सफाई पेश की जाती।

बाइडेन ने अपनी किताब में इस बात का भी जिक्र किया है कि गाजा में बढ़ती मौतों के बावजूद इजरायल का समर्थन जारी रखने पर उन्हें पार्टी के भीतर नाराजगी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू एक राजनेता की तरह नहीं सोचते थे। उन्हें सिर्फ अपनी फौरी राजनीतिक जरूरतें नहीं, बल्कि इजरायल के दीर्घकालिक हित भी देखने चाहिए थे।

बाइडेन ने किताब में 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के अपने फैसले का भी बचाव किया है। कई डेमोक्रेट नेता पार्टी की हार के लिए उनके चुनाव में बने रहने, जून 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस में खराब प्रदर्शन और आखिरी वक्त पर कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाए जाने को जिम्मेदार ठहराते हैं। बाइडेन का कहना है कि वे ट्रंप से मुकाबले के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार थे। उनके मुताबिक, प्राइमरी में किसी बड़े डेमोक्रेट ने उन्हें चुनौती नहीं दी और उम्र को लेकर हो रही आलोचना ने उनके अभियान को दबा दिया।

बाइडेन की यह किताब उनकी पिछली किताब 'प्रॉमिस मी, डैड' (2017) के करीब एक दशक बाद आ रही है। उस किताब की तैयारी के दौरान घोस्टराइटर मार्क ज्वोनिटजर से जुड़ा विवाद खड़ा हुआ था, जिन्होंने बाइडेन के इंटरव्यू रिकॉर्ड किए थे।