15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने मार गिराए 8 आतंकी

Pakistan Army's Fight Against Terrorism: पाकिस्तानी सेना को बलूचिस्तान में 8 आतंकियों को ढेर करने में कामयाबी मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Nov 2026, 3:23 PM IST

Pakistan army

पाकिस्तानी सेना (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में तेज़ी से बढ़ रहे आतंकवाद को काबू में करने के लिए सेना हर संभव प्रयास कर रही है। आतंकियों पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार आतंकवाद-विरोधी अभियान चला रही है और इसके तहत समय-समय पर कार्रवाई भी करती है। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कामयाबी मिली है।

पाकिस्तानी सेना ने मार गिराए 8 आतंकी

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस - आईएसपीआर (Inter-Services Public Relations - ISPR) ने जानकारी दी कि सेना को बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कामयाबी मिली है और उन्होंने 8 आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों को कोलपुर में ढेर किया गया।

हथियार भी किए बरामद

पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के ठिकाने से हथियार भी बरामद किए। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार मिले, जिनका इस्तेमाल प्रांत में आतंकी हमलों को बढ़ाने के लिए किया जाने वाला था।

मारे गए दो पाकिस्तानी सैनिक

आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के दो सैनिक भी मारे गए। मेजर उमर मिन्हास नासिर और हवलदार मोहम्मद अदनान खान आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान मारे गए।

आतंकवाद के मामले में दूसरे नंबर पर बलूचिस्तान

बलूचिस्तान प्रांत पाकिस्तान में आतंकवाद के मामले में दूसरे नंबर पर है। खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) के बाद बलूचिस्तान प्रांत ही देश में आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित है। हालांकि आतंकी जनता के नहीं, बल्कि पाकिस्तानी पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ हैं। बलूचिस्तान प्रांत की ज़्यादातर जनता देश की सरकार और सेना के खिलाफ है। उनका मानना है कि सरकार बलूचों की उपेक्षा करती है। वहीँ सेना पर अक्सर ही बलूचों के खिलाफ अत्याचार के आरोप लगते हैं। बलूचिस्तान में सेना के इशारे पर जबरन लोगों को गायब करना, उनकी हत्या करना जैसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में बलूचिस्तान में कई आतंकी और उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं, जो सरकार और सेना की खिलाफत करते हैं। इतना ही नहीं, बलूच नेताओं ने पाकिस्तान से आज़ादी के लिए अभियान भी चलाया हुआ है। बलूच नेता बलूचिस्तान को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इनकार करते हैं और भारत समेत दुनियाभर के देशों से उसे एक अलग और आज़ाद देश के तौर पर मान्यता देने की मांग करते हैं।