बीएलए के इस फैसले से पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) की चिंता बढ़ेगी। गुल एक समय पाकिस्तानी सेना का सदस्य रह चुका है। वह पाकिस्तानी सेना में कैप्टन था, लेकिन फिर वह बागी हो गया और उसने पाकिस्तानी सेना छोड़कर बीएलए का हाथ थाम लिया। इससे पहले वह बीएलए की मजीद ब्रिगेड का कमांडर था। संगठन के मुताबिक रहमान को वरिष्ठ कमांड परिषद के सदस्यों और सभी कमांडरों की सहमति से इस पद पर नियुक्त किया गया है और मुनीर इससे खुश नहीं होंगे। बीएलए और पाकिस्तानी सेना एक-दूसरे के खिलाफ है। बीएलए बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आज़ाद कराना चाहता है और अक्सर ही सेना के खिलाफ कार्रवाई भी करता है। एक समय पाकिस्तानी सेना का हिस्सा होने की वजह से रहमान को पता है कि सेना किस तरह से कामकाज करती है, जिसका फायदा बीएलए को मिल सकता है। ऐसे में अब रहमान की लीडरशिप में बीएलए और घातक तरीके से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ काम करेगा।