अफ्रीका

नाइजीरिया: बाजार में ठेले को लेकर विवाद के बाद दो समुदायों में भड़की हिंसा, अब तक 55 लोगों की मौत

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कुछ देर के लिए हिंसा रोक दी गई थी, लेकिन बाद में अदार युवाओं ने हाउसा निवासियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने घरों में आगजनी की।
2 min read
Oct 21, 2018
55 dead in violence between two communities in nigeria
नाइजीरिया: बाजार में ठेले को लेकर विवाद के बाद दो समुदायों में भड़की हिंसा, अब तक 55 लोगों की मौत

अबुजा। उत्तरी नाइजीरिया के एक बाजार में एक विवाद इतना बढ़ गया कि उसके कारण इलाके में कई झड़पें हुई। युवा ईसाईयों और मुसलमानों के बीच हुए ऐसी झड़पों में इस हफ्ते करीब 55 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना के बारे में राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने जानकारी दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कुछ देर के लिए हिंसा रोक दी गई थी, लेकिन बाद में अदार युवाओं ने हाउसा निवासियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने घरों में आगजनी की।

बाजार में ठेले वालों के बीच हुआ विवाद भड़का

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कसुवान मगानी बाजार में ठेले वालों के किसी बाद पर विवाद हुआ, इसके बाद से हाउसा मुसलमानों और अदार ईसाई युवकों में लड़ाई हुई। सूत्रों ने ये भी जानकारी दी कि बाजार में हुए विवाद में गुरुवार को दो लोगों की मौत हुई।

राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को जारी किया बयान

इस बारे में कसुवार मगानी में रहने वाले मोहम्मदु बाला ने अपने बयान में बताया, 'पहले के मुकाबले दूसरे हमले में ज्यादा लोगों की हत्याएं हुई।' वहीं राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को जारी किए बयान में कहा, 'राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने कडुना राज्य के कसुवान मगानी में हुए इस सांप्रदायिक हिंसा की निंदा की है।' राष्ट्रपति की और से कहा गया है कि दोनों समुदायों के बीच सामंजस्य बिठाए बिना कारोबारों के लिए अनुकूल माहौल स्थापित करना मुश्किल हो जाएगा।

राज्य पुलिस कमीश्नर का बयान

हिंसा पर राज्य पुलिस कमीश्नर ने अपने बयान में जानकारी दी कि, 'इस झड़प के संबंध में 22 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है और प्रभावित इलाकों में पल-पल के दौरे के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आने वाले किसी तरह की विकट स्थिति से निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है।'

जून में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 86 लोगों की मौत

गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती है। हाल ही में नाइजीरिया के मध्य क्षेत्र में दो किसान समुदायों बीच जबरदस्त हिंसा की खबर आई थी। इस हिंसा में सशस्त्र अपराधियों ने एक समुदाय पर हमला कर 13 लोगों की जान ली थी। वहीं जून में भी इन दोनों समुदायों के बीच हुई हिंसा की वजह से 86 लोगों की जान गई थी।

Updated on:
21 Oct 2018 01:10 pm
Published on:
21 Oct 2018 01:10 pm