अफ्रीका

अटल विहारी बाजपेयी की याद में मॉरीशस में की गई महाआरती

शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए।

2 min read
mauritius organised maha aarti to pay tribute to atal vihari bajpayee
अटल विहारी बाजपेयी की याद में मॉरीशस में महाआरती का आयोजन

पोर्ट लूईस। भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक रहे अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश आ रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए। उस वक्त वहां मौजूद रहे नेताओं, समर्थकों और प्रशंसकों ने उन्हें आशुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं विश्व के राजनेताओं और दिग्गजों की ओर से आ रहे संदेशों के बीच मॉरीशस में उनके सम्मान में एक खास आयोजन की खबर मिल रही है।

ये हस्तियां हुई आरती में शरीक

दरअसल वहां अटल जी के लिए महाआरती का आयोजन कराया गया। इस बात की पुष्टि खुद भारतीय विदेश मंत्रालय ने की। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मॉरीशस में आयोजित महाआरती में भारत और वहां की गणमान्य हस्तियों के साथ-साथ 11वें विश्व हिंदी सम्मलेन के प्रतिभागी शामिल हुए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रवीश कुमार ने ट्वीट करके दी जानकारी

इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रवीश कुमार ने ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'भारत के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी को महाआरती समर्पित। भारत और मॉरीशस के गणमान्य अतिथि, 11वें हिंदी सम्मेलन के अन्य प्रतिभागियों और मॉरिशस की जनता के साथ मॉरीशस के गंगा तालाब पर महाआरती में भाग लेते हुए।' इस पोस्ट में उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग भी किया था।

पिछले 9 हफ्ते से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे अटल जी

गौरतलब है कि तीन बार पीएम रहे अटल बिहारी वाजपेयी का पिछले 9 हफ्ते से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे, जिनकी हालात अस्थिर होने के बाद गुरुवार को निधन हो गया। अटल जी की छवि और व्यक्तित्व कुछ ऐसी थी कि वो अपने भाषणों से लोगों को अपना मुरीद बना लेते थे। उनको सिर्फ भाजपा में ही नहीं बल्कि विपक्षी दलों के सदस्यों से भी काफी सम्मान मिलता था।

Updated on:
18 Aug 2018 10:02 am
Published on:
18 Aug 2018 09:17 am